टॉलीवुड

प्रिया प्रकाश के बाद अब भोजपुरी की इस बोल्ड अभिनेत्री का वीडियो हुआ वायरल

आंख मारने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह काफी हॉट और मस्त अंदाज में नजर आ रही हैं।

2 min read
Jul 17, 2018
priyanka pandit

भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों भोजपुरी अभिनेत्रियां अपना जलवा बिखेरती हुई नजर आ रही हैं। यूं तो प्रियंका पांडेय भी भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। इन्होंने भी भोजपुरी स्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के साथ की फिल्में की है। प्रियंका का रियल नाम गार्गी पंडित है लेकिन वह फिल्म इंडस्ट्री में प्रियंक पंडित के नाम से फेमस हैं। दरअसल इन दिनों प्रियंका का आंख मारने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह काफी हॉट और मस्त अंदाज में नजर आ रही हैं।

प्रियंका ने इस्टा अकाउंट पर शेयर किया वीडियो

बता दें कि प्रियंका का जो वीडियो वायरल हो रहा है उन्होंने उसे खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जैसे वह फिल्मों में अपनी अदाओं का जलवा बिखेरती हैं वैसे ही वह इस वीडियो में भी अपनी अदाओं से लोगों को घायल कर रही हैं। इनका वीडियो आपको प्रियंका प्रकाश की याद दिला देगा। इसी तरह प्रिया प्रकाश का वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वह अपनी आंखों को मटका कर लोगों को मदहोश कर रही थीं।

लिपसिंक कर रही हैं प्रियंका

वीडियो में प्रियंका पंडित एक गुजराती गाने पर लिपसिंक करती नजर आ रही हैं आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले प्रियंका सोशल मीडिया पर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव से लड़ पड़ी थी। उस वक्त दोनों के बीच खूब विवाद हुआ था। बहरहाल, प्रियंका अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर काफी एक्टिव रहती हैं हाल में उन्होंने एक रेन डांस वीडिया शेयर किया था जिसे उनके फैंस ने खूब पसंद किया था। इसके अलावा भी प्रियंका अपनी खूबसूरत तस्वीरों से फैंस को दीवाना बनाती रहती हैं।

ये भी पढ़ें

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नया भजन ‘भाग जाइब ससुरा से’ हुआ रिलीज
Published on:
17 Jul 2018 10:39 am
Also Read
View All