टॉलीवुड

Bhojpuri Cine Awards 2019 : खेसारी, निरहुआ, आम्रपाली सहित इन स्टार्स की रही धूम, यहां देखें विनर्स लिस्ट

Bhojpuri Cine Awards 2019 Full List in Hindi : कोलकाता में बीते शनिवार की शाम भोजपुरी स्टार्स के नाम रही। भोजपुरी सिनेमा स्क्रीन ऐंड स्टेज अवॉर्ड्स 2019 का आयोजन हुआ जिसमें सिनेमा जगत में श्रेष्ठ करने वाले कलाकार को पुरस्कार से नावाजा गया।

3 min read
Sep 25, 2019

कोलकाता में बीते शनिवार की शाम भोजपुरी स्टार्स ( Bhojpuri Stars ) के नाम रही। भोजपुरी सिनेमा स्क्रीन ऐंड स्टेज अवॉर्ड्स 2019 (Bhojpuri Cinema Screen And Stage Awards 2019) का आयोजन हुआ जिसमें सिनेमा जगत में श्रेष्ठ करने वाले कलाकार को पुरस्कार से नावाजा गया।

कोलकाता के नेताजी स्टेडियम में भोजपुरी सिनेमा स्क्रीन ऐंड स्टेज अवॉर्ड्स का आगाज हुआ। भोजपुरी सितारों ने इस दौरान जमकर मस्ती की। खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav ) को बेस्ट ऐक्टर और भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ( Amrapali dubey ) को 'निरहुआ हिंदुस्तानी-3' के लिए बेस्ट ऐक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया है।

वहीं, अवार्ड नाईट में भोजपुरी कलाकारों को अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से अवार्ड दिए गए। बेस्ट ऐक्टर अवार्ड से नवाजे गए खेसारी लाल यादव की बेटी कृति भी अवार्ड जीतने में पीछे नहीं रही। कृति को 'बेस्‍ट डेब्‍यू चाइल्‍ड आर्टिस्‍ट अवॉर्ड' से नवाजा गया।

भोजपुरी अवार्ड इवेंट में दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ( Manoj Tiwari ) को भी अवार्ड से सम्मानित किया गया। तिवारी को 'बेस्ट फेस्टिवल सॉन्ग अवार्ड' दिया गया। आप सोच रहे होंगे तिवारी को ये अवार्ड क्यों दिया गया। दरअसल, मनोज तिवारी को ये अवार्ड उनकी गायिकी के लिए दिया है। सोशल मीडिया पर उनका फेमस भोजपुरी सांग 30 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है।

इन कैटेगरी में दिया गया 'भोजपुरी सिनेमा स्क्रीन ऐंड स्टेज अवॉर्ड्स 2019', देखें पूरी लिस्ट

1. बेस्ट फिल्म- संघर्ष
2. बेस्ट डायरेक्टर- प्राग पाटिल-संघर्ष
3. बेस्ट ऐक्टर- खेसारी लाल यादव- संघर्ष
4. बेस्ट ऐक्ट्रेस- आम्रपाली दुबे- निरहुआ हिंदुस्तानी 3
5. बेस्ट ऐक्टर नेगेटिव रोल- सुनील थापा- बॉर्डर
6. बेस्ट ऐक्टर कॉमिक रोल- संजय महानंदा- राजा जानी
7. बेस्ट सपॉर्टिंग ऐक्टर- यश कुमार- मेहंदी लगा के रखना
8. बेस्ट सपॉर्टिंग ऐक्ट्रेस- सुभी शर्मा- निरहुआ हिंदुस्तानी 3
9.क्रिटिक्स बेस्ट ऐक्टर-दिनेश लाल यादव-बॉर्डर
10. क्रिटिक्स बेस्ट ऐक्ट्रेस- काजल राघवानी- संघर्ष
11. क्रिटिक्स बेस्ट सपॉर्टिंग ऐक्टर- अवधेश मिश्रा- डमरू
12. क्रिटिक्स बेस्ट सपॉर्टिंग ऐक्ट्रेस- किरण यादव- बॉर्डर
13. क्रिटिक्स बेस्ट फिल्म- नचनिया
14. मल्टीलिंगुअल भोजपुरी आइकन- रवि किशन
15. लेजंड ऑफ भोजपुरी- मनोज तिवारी
16. लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- विजय खरे
17. बेस्ट डायलॉग राइटर- संतोष मिश्रा- बॉर्डर
18. बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर- धनंजय मिश्रा- दबंग सरकार
19. बेस्ट लिरिक्स राइटर- प्यार लाल यादव- माई हो ललना दे दा- बॉर्डर
20. बेस्ट सिंगर मेल- पवन सिंह- हमार देसवा महान-मां तुझे सलाम
21. बेस्ट सिंगर फीमेल- प्रियंका सिंह- जा सनम हरजाई- मेहंदी लगा के रखना 2
22. सॉन्ग ऑफ द ईयर- ठीक है
23. बेस्ट डेब्यू ऐक्टर- अविनाश द्विवेदी- नचनिया
24. बेस्ट डेब्यू ऐक्ट्रेस- प्रीति बिस्वास- राजा जानी
25. आइटम क्वीन-संभावना सेठ
26. स्पेशल थैंक्स- सपना चौधरी

Published on:
25 Sept 2019 07:26 pm
Also Read
View All