साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्र सिल्क स्मिता(Silk Smita) का आज जन्मदिन है। 2011 में आई विद्या बालन अभि‍नीत फिल्म 'डर्टी पिक्चर' सिल्क स्मि‍ता की जिंदगी पर ही बनाई गई थी।
नई दिल्ली। दक्षिण भारतीय सिनेमा की एक ऐसी अभिनेत्री जिसके हुस्न का जादू एक समय सिर चढ़ कर बोलता था। उन्होनें तमिल और तेलुगु फिल्मों में काफी काम किया। और एक से बढ़कर एक फिल्में दी। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्र सिल्क स्मिता (Silk Smita)का आज जन्मदिन है। सिल्क स्मिता (Silk Smita) का जन्म 2 दिसंबर 1960 को हुआ था। यदि वो आज जिंदा होती तो उनकी उम्र 59 वर्ष के करीब होती। सिल्क का असली नाम विजयलक्ष्मी वदलापति था लेकिन फिल्मी दुनिया में आने के बाद लोग उन्हें सिल्क के नाम से जानने लगे। सिल्क का बचपन बड़े संघर्षों से गुजरा था। सिल्क ने अपने करियर में कई सारी फिल्मों में काम किया। साउथ इंडस्ट्री के बड़े एक्टर रजनीकांत और कमल हसन के साथ उनकी अच्छी बॉन्डिंग थी। दोनों एक्टर के साथ सिल्क ने फिल्में कीं। मगर रजनीकांत के साथ इस एक्ट्रेस का नाम काफी जुड़ा था।
बेशक सिल्क की फिल्में ज्यादा ना चली हो लेकिन 80 के दशक में कमल हसन के साथ फिल्म में काम करके रातो-रात स्टार बनीं। इस एक्ट्रेस को बोल्ड इमेज के लिए जाना जाता है कहा जाता है सिल्क ने कई बी ग्रेड मूवीज पर काम किया। इनकी 1983 में आई फिल्म जीत हमारी हुई, थंगा मगन, पायम पुली और सिवाप्पु सूर्या फेमस हैं। इन फिल्मों में इनके डांस मूव्स काफी कंट्रोवर्सियल रहे।
बताया जाता है कि सिल्क स्मिता को शोहरत और दौलत तो खूब मिली लेकिन उन्हें अपनी जिंदगी में सुकून के पल नहीं मिले। उनकी मौत रहस्यमयी रही। जानकारी के मुताबिक साल 1996 में सिल्क ने खुदकुशी कर ली। लेकिन आज तक उनकी मौत का केस सुलझ नही पाया कि उनकी मौत कैसे हुई। 2011 में आई विद्या बालन अभिनीत फिल्म 'डर्टी पिक्चर' सिल्क स्मिता की जिंदगी पर ही बनाई गई थी।