17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“क्या आपको बीफ पसंद आया?” अभिनेत्री मालविका शर्मा से पत्रकार ने पूछा सवाल, एक्ट्रेस का रिएक्शन हुआ वायरल

Actress Malvika Sharma: एक्ट्रेस मालविका शर्मा उस समय काफी असहज हो गईं, जब उनसे पत्रकार ने बीफ को लेकर सवाल किया। जिसका जवाब एक्ट्रेस ने बेहद शालीनता से दिया।
2 min read
Google source verification
Khalifa actress malvika sharma reporter asked did you like beef

मलयालम एक्ट्रेस मालविका शर्मा का वीडियो (Photo Source- Twitter/@GetsCinema)

Malvika Sharma Video: बॉलीवुड और साउथ अभिनेत्री मालविका शर्मा अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी  मलयालम फिल्म 'खलीफा: द इंट्रो' (Khalifa: The Intro) जल्द रिलीज होने वाली है। इसी के प्रमोशन के सिलसिले में अभिनेत्री केरल पहुंचीं। जहां उन्होंने पहली बार मीडिया से इंटरेक्शन किया, लेकिन इस दौरान उन्हें अजीब और असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। जब उनसे एक पत्रकार ने बीफ को लेकर सवाल किया तो वह हैरान रह गईं।

मालविका शर्मा ने पत्रकार के सवाल का दिया ये जवाब

मलयालम की रहने वाली मालविका शर्मा अपनी फिल्म के प्रमोशनल इवेंट के दौरान मीडियाकर्मियों के सवालों के जवाब दे रही थीं। बातचीत अभी शुरू ही हुई थी कि तभी एक रिपोर्टर ने उनसे अचानक पूछ लिया, "क्या आपको केरल में बीफ पसंद आया?"

इस अचानक और अप्रत्याशित सवाल ने मालविका को चौंका दिया। अपनी नाराजगी और हैरानी को जाहिर न करते हुए मालविका ने तुरंत स्थिति को संभाला और जवाब दिया। उन्होंने रिपोर्टर के सावल पर कहा, "मैं पूर्ण रूप से शाकाहारी (वेजिटेरियन) हूं, इसलिए मैंने बीफ नहीं खाया है।"

वीडियो देख भड़के यूजर्स

इस पूरी बातचीत का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आते ही नेटिजन्स और फैंस ने रिपोर्टर के इस गैर-जरूरी सवाल पर अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि बीफ से जुड़ा सवाल क्यों पूछा गया? वहीं, कई यूजर्स को लगा कि केरल में मालविका के पहले मीडिया इंटरेक्शन के संदर्भ में यह सवाल गलत था। 

'एक्स' (ट्विटर) पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, "क्या पहली ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में इतना बेवकूफी भरा सवाल पूछना सच में सही था?" दूसरे ने तंज कसते हुए लिखा, "ये लोग जानबूझकर इस तरह के सवाल पूछकर विवाद और दरार पैदा करना चाहते हैं।" एक अन्य ने लिखा, "मालविका शर्मा महाराष्ट्रियन ब्राह्मण हैं और शाकाहारी हैं, फिर भी उनसे बीफ को लेकर सवाल पूछने का क्या मतलब बनता है?"

मालविका की जल्द आ रही है नई फिल्म

महाराष्ट्र से ताल्लुक रखने वाली मालविका शर्मा ने अपने करियर में कई अलग-अलग भारतीय भाषा की फिल्मों में काम किया है। उन्होंने तेलुगु सिनेमा की हिट फिल्मों जैसे 'नेला टिकट', 'रेड', 'हारोम हारा' और 'भीमा' में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा है।

मालविका शर्मा की आने वाली मलयालम फिल्म 'खलीफा: द इंट्रो' 20 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में हैं और मोहनलाल भी अहम किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर 16 अगस्त को रिलीज हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

टॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग