14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“निधन के बाद अंतिम संस्कार में जाने से क्या मिलेगा?”, फैन के मरने पर नहीं पहुंचे थे यश, सालों बाद बताया कारण

Yash on skipped fan funeral: 2021 में यश के एक फैन की मौत हो गई थी। उसकी आखिरी इच्छा थी कि एक्टर उसके अंतिम संस्कार में जाए, लेकिन यश ने ऐसा नहीं किया। अब सालों बाद उन्होंने इसका बड़ा कारण बताया है।
2 min read
Google source verification
Toxic actor Yash reveals reason why he skipped fan funeral

यश ने फैन के मरने पर न जाने का बताया कारण (Photo Source- ANI)

Yash on fan Death: केजीएफ' (KGF) फेम कन्नड़ सुपरस्टार यश (Yash) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म टॉक्सिक और रामायण को लेकर सुर्खियों में हैं। साउथ में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में उनके करोड़ों दीवाने हैं। यश अपने फैंस से बेहद प्यार भी करते हैं, लेकिन साल 2021 में हुई एक दुखद घटना ने उन्हें अंदर तक हिलाकर रख दिया था। जब उनके 25 साल के एक फैन ने आत्महत्या कर ली थी और मरने से पहले उसने अपनी आखिरी इच्छा जताई थी कि उनके अंतिम संस्कार में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और सुपरस्टार यश शामिल हों।

सिद्धारमैया तो उस समय अंतिम संस्कार में पहुंचे थे, लेकिन यश ने वहां जाने से दूरी बना ली थी। उस समय उनके इस फैसले पर काफी सवाल उठे थे। लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया था। लेकिन अब सालों बाद यश ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और न जाने के पीछे की कड़वी वजह बताई है।

यश ने बताया क्यों नहीं पहुंचे थे फैन के अंतिम संस्कार में?

'आप की अदालत' में यश ने कई मुद्दों पर बात की। इस दौरान यश ने बेहद भावुक लेकिन व्यावहारिक रुख अपनाया। जब उनसे फैन के अंतिम संस्कार में न जाने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मुझे लगा कि अगर मैं उसके अंतिम संस्कार में जाता, तो बहुत से लोगों को यह लग सकता था कि ऐसा कदम उठाने से स्टार्स का ध्यान खींचा जा सकता है। वह सोच पूरी तरह गलत है। किसी के चले जाने के बाद उसके अंतिम संस्कार में जाकर आखिर क्या मिलेगा? अगर मैं इसे बढ़ावा देता, तो न जाने और कितने लोग ऐसा रास्ता चुन सकते थे। मुझे बुरा लगा, बहुत बुरा लगा, लेकिन अगर मैं वहां जाता तो आगे भी लोग ऐसा कर सकते थे।"

यश ने फैन से की थी अपील

बता दें कि उस समय भी यश ने 'X' (ट्विटर) पर लिखा था- "हम एक्टर्स आपकी सीटियां और तालियां सुनना चाहते हैं, आपका प्यार चाहते हैं। लेकिन हम कभी आपसे इस तरह के कदम उठाने की उम्मीद नहीं करते।" यश ने साफ किया कि वे ऐसे किसी भी कदम को बढ़ावा नहीं दे सकते जो किसी की जान ले ले। उन्होंने कहा कि वह उन फैंस से बेहद खुशी के साथ मिलना चाहेंगे जो अपनी जिंदगी में कुछ पॉजिटिव कर रहे हैं और आगे बढ़ रहे हों।

26 अगस्त को रिलीज होगी टॉक्सिक

फिल्मों की बात करें तो यश की मच-अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic) अब 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। पहले यह फिल्म मार्च में 'धुरंधर 2' के साथ रिलीज होने वाली थी, लेकिन मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण इसे टाल दिया गया था। फिर इसे जून में रिलीज करने की खबरें आ रही थी, लेकिन फिर मेकर्स ने 26 अगस्त की तारीख फाइनल की।

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बन रही ये फिल्म पैन-इंडिया फिल्म है। इसमें यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म के ट्रेलर और गानों को जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला है। साथ ही ये फिल्म अपने कुछ विवादित सीन्स को लेकर चर्चा में भी रही है। अब खास बात यह है कि श्रद्धा कपूर की फिल्म 'इथा' की रिलीज डेट टलने के बाद अब 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को सोलो रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

बड़ी खबरें

View All

टॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग