13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“कर्नाटक खाली करवा देंगे”, यश की ‘टॉक्सिक’ के विवादित सीन्स पर भड़कीं अभिनेत्री ऋषिका सिंह

Actress Risheekaa Singh: सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का ट्रेलर कई लोगों को पसंद आ रहा है तो कई इसकी आलोचना कर रहे हैं। अभिनेत्री ऋषिका सिंह ने यश को खरी खोटी सुनाई है और उनसे पूछा है कि एक पिता और पति होकर भी ऐसे सीन्स क्यों किए?
3 min read
Google source verification
Actress Risheekaa Singh criticised yash bold scene in Toxic trailer

एक्ट्रेस ऋषिका सिंह का टॉक्सिक ट्रेलर पर फूटा गुस्सा (Photo Source- Twitter- @SuperrthToxic)

Risheekaa Singh criticised the Toxic trailer: 'केजीएफ' (KGF) फेम कन्नड़ सुपरस्टार यश (Yash) की आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic) का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है, यह लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। जहां एक तरफ फिल्म के शानदार विजुअल्स और एक्शन की तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी तरफ इसके बोल्ड सीन्स को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कन्नड़ फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस और फिल्ममेकर राजेंद्र सिंह बाबू की बेटी ऋषिका सिंह (Risheekaa Singh) ने फिल्म के ट्रेलर पर अपना गुस्सा निकाला है। जिसके चलते सोशल मीडिया पर यश के फैंस और उनके बीच जंग छिड़ गई है।

अभिनेत्री ऋषिका सिंह ने की टॉक्सिक की आलोचना

ऋषिका सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने 'टॉक्सिक' के ट्रेलर में दिखाए गए रोमांटिक और इंटीमेट सीन्स पर गहरा ऐतराज जताया। उन्होंने सीधे सुपरस्टार यश पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक पति और पिता होने के नाते उन्हें पर्दे पर महिलाओं के लिए ज्यादा सम्मान दिखाना चाहिए था।

ऋषिका का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ। उन्होंने आगे काफी आक्रामक अंदाज में चेतावनी देते हुए कहा, "अगर पर्दे पर या समाज में महिलाओं की इज्जत नहीं की गई, तो हम आपको कर्नाटक खाली करवा देंगे।" अपने वीडियो के आखिर में ऋषिका ने बार-बार जोर देकर कहा, "हां, मैं टॉक्सिक हूं!" उनका यह वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। वहीं, कुछ समय पहले कियारा आडवाणी ने भी फिल्म टॉक्सिक में अपने रोल को लेकर बात की थी।

सोशल मीडिया पर लोगों ने ऋषिका सिंह की लगाई क्लास

ऋषिका सिंह का यह बयान सामने आते ही यश के फैंस भी कहां चुप बैठने वाले थे। उन्होंने फिल्म की तारीफ करते हुए बताया कि यह एक फिक्शनल यानी काल्पनिक फिल्म है और इसमें सभी सीन दो एडल्ड कलाकारों की सहमति से फिल्माए गए हैं। ऐसे में इस पर इतना बड़ा बवाल खड़ा करने का कोई तुक नहीं बनता। कई यूजर्स ने तो फिल्म में काम कर रही अन्य फीमेल एक्ट्रेसेज के इंटरव्यूज का हवाला भी दिया, जिन्होंने यश और पूरी टीम के साथ काम करने के अनुभव को काफी सुरक्षित और पॉजिटिव बताया है।

वही, विवाद बढ़ता देख कई ट्रोलर्स ने ऋषिका सिंह की पुरानी फिल्मों और बोल्ड फोटोशूट्स की तस्वीरें व वीडियो क्लिप्स निकाले और सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू कर दिया। वह ऋषिका के दोहरा रवैया अपनाने पर सवाल उठा रहे हैं। लेकिन, नेटिजन्स का एक वर्ग ऐसा भी है जो ऋषिका के इस बेबाक रुख का समर्थन कर रहा है।

26 अगस्त को रिलीज हो रही है 'टॉक्सिक'

बता दें, ऋषिका सिंह 'कल्ला मल्ला सुल्ला' और 'कंथीरवा' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह 'बिग बॉस कन्नड़' के पहले सीजन की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। वहीं, फिल्म 'टॉक्सिक' की बात करें तो इस फिल्म को  राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म कन्नड़ सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। इंग्लिश समेत कई भाषाओं में बनी यह पैन-इंडिया फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

बड़ी खबरें

View All

टॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग