
वर्ष 2020 मनोरंजन इंडस्ट्री को कुछ खास रास नहीं आ रहा है। एक के बाद एक बॉलीवुड, हॉलीवुड, टीवी और अन्य रीजनल सिनेमा के सितारें दुनिया छोड़कर चले गए हैं। कोरोना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन के बीच साल 2020 ने इंडस्ट्री को खूब रूलाया है। अब कन्नड़ सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आई है। अभिनेता चिरंजीवी सरजा ( Chiranjeevi Sarja ) महज 39 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। उनका निधन हार्ट अटैक के चलते हुआ। उनकी पत्नी मेघना राज ( Meghana Raj ) प्रेग्नेंट हैं और अभिनेता की अपने बच्चे को गोद में खिलाने की अंतिम इच्छा अधूरी रह गई। चिरंजीवी की प्रेग्नेंट पत्नी का उनकी अंतिम दर्शन के दौरान रो-रोकर बुरा हाल हो गया। हाल ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें चिरंजीवी के पार्थिव शरीर से लिपटकर उनकी पत्नी बुरी तरह रोती नजर आ रही हैं।
सदमें फिल्म इंडस्ट्री
रिपोर्ट के मुताबिक, कन्नड़ अभिनेता चिरंजीवी को 7 जून को आर्ट अटैक आया। जिसके बाद उन्हें बेंगलुरू के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। लेकिन वे बच ना सके। चिरंजीवी के निधन से उनके परिवार समेत फिल्म इंडस्ट्री में काफी सदमे में हैं।
दोहरे दुख में चिरंजीवी की पत्नी
चिरंजीवी के निधन से उनकी पत्नी दोहरे सदमे में हैं। दरअसल, चिरंजीवी सरदा की पत्नी मेघना राज प्रेग्नेंट हैं और कुछ ही समय बाद मां बनने वाली है। ऐसे में उन्हें दुख है कि उनके होने वाले बच्चे का उनका पिता मुंह भी नहीं देख पाए। वे कुछ समय बाद यह खबर अपने फैंस के साथ शेयर करने वाले थे।
चिरंजीवी के मौत बाद हुआ खुलासा
किसी को भी नहीं पता था कि चिरंजीवी की पत्नी प्रेग्नेंट हैं। कुछ यह कपल कुछ दिनों में इस बात को अपने फैंस के साथ शेयर करने वाला था। इससे पहले ही कन्नड़ अभिनेता चिरंजीवी इस दुनियो को अलविदा कह गए। अब उनके निधन के बाद खुलासा हुआ कि उनकी पत्नी प्रेग्नेंट हैं। दरअसल, चिरंजीवी की मौत के बाद लोकसभा सांसद सुमनलता अंबरीश उनके घर पर परिवार को ढाढस बंधाने पहुंची थीं जहां उन्होंने मेघना के प्रेग्नेंट होने की बात भी बताई।
10 डेटिंग के बाद की शादी
चिरंजीवी और मेघना ने एक-दूसरे को 10 साल तक डेट करने के बाद दो साल पहले ही वर्ष 2018 में शादी की थी।