
अजित कुमार सेल्फी ले रहे फैन पर भड़के (Photo Source- Twitter/@_RakshitaRai)
Ajith Kumar Gets Angry As Fan Requests A Selfie: सिल्वरस्टोन रेस (Silverstone Circuit) जो लंदन में 12 सितंबर 2026 को आयोजित हुई थी। वह भारतीय सिनेमा और रेसिंग प्रेमियों के लिए बेहद खास था। एक तरफ जहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री व पूर्व अभिनेता थलपति विजय (Thalapathy Vijay) ने इस प्रतिष्ठित रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, वहीं तमिल सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार अजित कुमार (Ajith Kumar) ने खुद रेसर के रूप में ट्रैक पर अपना जलवा दिखाया था। हालांकि, इस शानदार इवेंट के बीच एक ऐसा वाकया घटित हुआ जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है।
सिल्वरस्टोन सर्किट से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि अजित कुमार अपनी रेसिंग ड्रेस में गंभीर मूड में खड़े थे। तभी उनका एक फैन तस्वीर खिंचवाने के मकसद से सुरक्षा घेरा तोड़कर उनके बेहद करीब पहुंच गया। फैन का यह बर्ताव अभिनेता अजित कुमार को बिल्कुल पसंद नहीं आया और वह उसे घूरने लगे।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह प्रशंसक अजित कुमार संग फोटो खिंचवाने के लिए दौड़ा, लेकिन अजित पीछे हटे और फैन को घूरकर देखने लगे। स्थिति बिगड़ती देख उनके बॉडीगार्ड्स तुरंत हरकत में आए और फैन को वहां से पीछे हटाया। लेकिन बॉडीगार्ड के हटाने के बावजूद अजित कुमार काफी देर तक उस फैन को गुस्से भरी नजरों से घूरते रहे। यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने कमेंट करने शुरू कर दिए हैं।
अजित कुमार के इस रवैये पर सोशल मीडिया यूजर्स और नेटिजन्स की तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। फैंस दो धड़ों में बंट गए हैं। जहां कुछ इसे स्टार की प्राइवेसी में दखल बता रहे हैं, तो वहीं ज्यादातर लोग अजित के रवैये की आलोचना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि फैंस की वजह से ही आप सुपरस्टार हो।
एक यूजर ने भड़ास निकालते हुए लिखा, "लोग अभिनेताओं को भगवान क्यों मानने लगते हैं? आप ग्राहक हैं, आप उन्हें शोहरत देते हैं। उनके काम की सराहना करें, फिल्में देखें, लेकिन यह मत भूलिए कि वह आपकी वजह से सफल हैं। उन्हें अपने फैंस की इज्जत करनी चाहिए।" दूसरे ने लिखा, 'वह गुस्से में क्यों दिख रहे हैं?" एक और ने मजाक करते हुए लिखा, "अजित फैन के तौर पर आज उनका आखिरी दिन है।"
एक अन्य ने लिखा, "मुझे अजित कुमार की हरकतें पता नहीं क्यों पसंद नहीं आईं। जब विजय थलापति आया था तो उसे एक बच्चे की तरह गले लगाया था।" एक और ने लिखा, "यह देखकर काफी खराब लगा एक्टर को तो मारना चाहिए।" एक और ने लिखा, "किसी का फैन होना ठीक है, लेकिन आत्म-सम्मान से कभी समझौता नहीं करना चाहिए। किसी एक्टर की तारीफ करें, पर उसे इतना भी सिर पर मत चढ़ा लें कि आप अपनी गरिमा ही खो बैठें।" एक ने अजित का पक्ष लेते हुए लिखा, अजित कुमार की गलती नहीं थी कोई भी इतना पास आएगा तो गुस्सा किसी को भी आ सकता है। फैन को थोड़ा ध्यान देना चाहिए था।"
काम की बात करें तो अजित कुमार को आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म 'गुड बैड अगली' (Good Bad Ugly) में देखा गया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। अब वह निर्देशक अधिक रविचंद्रन के साथ अपनी अगली बहुप्रतीक्षित एक्शन-ड्रामा फिल्म 'डेयर डेविल' (Dare Devil) की तैयारियों में जुट गए हैं।
Updated on:
14 Sept 2026 11:48 am
Published on:
14 Sept 2026 11:41 am
