14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिवाली पर पधारेंगी देवी महाशक्ति! नयनतारा की नई फिल्म ‘मुकुथी अम्मन 2 का टीजर आया सामने

Mookuthi Amman 2 teaser out: गणेश चतुर्थी के अवसर पर नयनतारा स्टारर फिल्म 'मुकुथी अम्मन 2' का टीजर जारी कर दिया गया है। जिसमें महाशक्ति का एक नया अवतार देखने को मिलेगा।
2 min read
Google source verification
Mookuthi Amman 2 teaser out Nayanthara devi avatar film release diwali

नयनतारा की नई फिल्म मुकुथी अम्मन 2 का टीजर हुआ रिलीज (Photo Source- Instagram/thinkmusicofficial)

Mookuthi Amman 2 teaser: साउथ सिनेमा की 'लेडी सुपरस्टार' नयनतारा के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। मेकर्स ने नयनतारा की नई फिल्म 'मुकुथी अम्मन 2' (Mookuthi Amman 2) का शानदार टीजर जारी कर दिया है, जिसे 'राइज ऑफ महाशक्ति' (Rise of Mahashakthi) नाम दिया गया है। साल 2020 की हिट फिल्म 'मुकुथी अम्मन' का निर्देशन जहां आरजे बालाजी ने किया था, वहीं इसके इस सीक्वल की कमान दिग्गज निर्देशक सुंदर सी (Sundar C) ने संभाली है। यह भव्य फैंटेसी-ड्रामा दिवाली के मौके पर 6 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। जो रणबीर कपूर की रामायण को जबरदस्त टक्कर देगी।

फिल्म 'मुकुथी अम्मन 2' में दिखा महाशक्ति का अवतार

'मुकुथी अम्मन 2' का यह टीजर पहली फिल्म के मुकाबले काफी बड़े और भव्य पैमाने पर निर्मित नजर आ रहा है। टीजर की कहानी पौराणिक अतीत और अशांत वर्तमान के बीच घूमती हुई दिखाई देगी।

टीजर के शुरुआती सीन में दिखाया गया है कि कैसे प्राचीन काल में एक पूरा राज्य घातक और विनाशकारी आक्रमण का सामना कर रहा होता है, जहां अस्तित्व को बचाने के लिए एक दैवीय शक्ति का आगमन होता है। इसके तुरंत बाद कहानी वर्तमान समय में लौटती है, जहां एक रहस्यमय और भीषण आपदा ने आम जनता की जिंदगी को तबाही की कगार पर ला खड़ा किया है। हर तरफ फैले डर और अनिश्चितता के बीच जब लोग रक्षा के लिए प्रार्थना करते हैं, तब नयनतारा की एक बेहद शक्तिशाली, तेजस्वी और रौद्र 'देवी महाशक्ति' के रूप में एंट्री होती है।

अच्छाई और बुराई का महासंग्राम

जहां पहली फिल्म 'मूकूथी अम्मान' भक्तिमय कहानी के साथ-साथ एक सामाजिक व्यंग्य (Social Satire) थी, वहीं इसका यह नया सीक्वल एक बड़े फैंटेसी-एक्शन कैनवास पर तैयार किया गया है। सुंदर सी का निर्देशन इस बार अतीत और वर्तमान को जोड़ते हुए अच्छाई और बुराई के बीच एक भयानक और बड़े युद्ध का वादा करता है।

फिल्म में नयनतारा के साथ कलाकारों की एक लंबी-चौड़ी फौज नजर आने वाली है, जिसमें दुनिया विजय, रेजिना कैसेंड्रा, उर्वशी, योगी बाबू, मैना नंदिनी, गरुड़ राम, अभिनय और सुनील वर्मा जैसे दिग्गज सितारे शामिल हैं।

दिवाली पर रिलीज होगी नयनतारा की फिल्म

फिल्म का निर्माण 'वेल्स फिल्म इंटरनेशनल' के बैनर तले इशारी के. गणेश ने किया है। सुंदर सी के पसंदीदा संगीतकार हिपहॉप तमिझा (Hiphop Tamizha) ने इस फिल्म का दमदार बैकग्राउंड स्कोर और संगीत तैयार किया है, जबकि गोपी अमरनाथ ने इसका शानदार सिनेमैटोग्राफी किया है।

6 नवंबर को दिवाली वीकेंड से ठीक पहले रिलीज हो रही यह फिल्म नयनतारा की 'देवी महाशक्ति' के रूप में वापसी के साथ इस त्योहारी सीजन की सबसे बड़ी तमिल ब्लॉकबस्टर बनने की दौड़ में सबसे आगे है।

बड़ी खबरें

View All

टॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग