14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नदी किनारे सीता के बालों में फूल सजाते दिखे राम! फिल्म ‘रामायण’ के पोस्टर में दिखा प्यार का अटूट बंधंन!

Ramayana New Poster: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है। जिसमें सिया- राम के अट्टू प्यार को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है। दोनों जंगल किनारे नदी के पास बैठे हैं और राम पत्नी सीता के बालों में फूल लगा रहे हैं।
2 min read
Google source verification
Ramayana Siya Ram pure love divine New Poster before jai jai ram song

रामायण फिल्म से रणबीर कपूर और साई पल्लवी का पोस्ट हुआ आउट (Photo Source- Twitter/@Udaybhan8529)

Ramayana New Poster: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण: भाग 1' (Ramayana: Part 1) को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। गणेश चतुर्थी 2026 के शुभ अवसर पर मेकर्स ने फिल्म के संगीतमय सफर की आधिकारिक शुरुआत कर दी है। निर्माताओं ने फिल्म के पहले भक्तिमय गीत 'जय जय राम' (Jai Jai Ram) के रिलीज से ठीक पहले 'सिया राम' का एक बेहद खूबसूरत और अलौकिक पोस्टर जारी किया है, जो इंटरनेट पर आते ही छा गया है।

'रामायण' मेकर्स ने रिलीज किया 'सिया-राम' का पोस्टर

रामायण से जो पोस्टर सामने आया है उसमें बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के रूप में और साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी (Sai Pallavi) माता सीता के रूप में नजर आ रही हैं। पोस्टर का दृश्य एक बेहद शांत और मनमोहक जंगल का है।

बहती हुई नदी के किनारे बैठे प्रभु राम, पत्नी सीता के बालों में बेहद कोमलता से एक सुंदर फूल लगाते दिखाई दे रहे हैं। पारंपरिक वैदिक पोशाक में सजे दोनों कलाकार सिया-राम के बीच के अनूठे, गरिमापूर्ण और शांत प्रेम के दिव्य क्षण को दिखा रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, "सिया राम के अटूट और पवित्र बंधन का जश्न मनाते हुए।"

रामायण का जल्द आने वाला है नया गाना

यह पोस्टर न सिर्फ फिल्म के आध्यात्मिक परिवेश की झलक दिखा रहा है, बल्कि इसके शानदार संगीतमय सफर का मंच भी तैयार कर रहा है। फिल्म का पहला गाना 'जय जय राम' जल्द ही रिलीज होने वाला है। इस गाने को लेकर जबरदस्त उत्साह इसलिए भी है क्योंकि इसका म्यूजिक ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान (A.R. Rahman) ने तैयार किया है।

रामायण के गाने को भारत के दो दिग्गज सिंगर- अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने आवाज दी है। वहीं, इसके बोल देश के विख्यात कवि और लेखक कुमार विश्वास ने लिखे हैं। यही वजह है कि लोगों का कहना है कि यह गाना इंडियन म्यूजिक के इतिहास में एक नया अध्याय लिखेगा।

स्टार-स्टडेड कास्ट और रिलीज की तारीख

'दंगल' और 'छिछोरे' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके निर्देशक नितेश तिवारी की यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। 'रामायण का पहला भाग इस साल दिवाली 2026 में आएगा और इसका दूसरा भागा अगले साल दिवाली 2027 में रिलीज होगा। इस फिल्म में रणबीर और साई पल्लवी के अलावा कन्नड़ सुपरस्टार यश रावण के रूप में नजर आएंगे। रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा की भूमिका निभा रही हैं। वहीं रवि दुबे लक्ष्मण बने हैं। इसके अलावा विवेक ओबेरॉय, सौरभ सचदेवा, सनी देओल और शीबा चड्ढा मुख्य भूमिकाओं में हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग