13 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

41 की माहिरा खान बनने वाली हैं दूसरी बार मां, TIFF रेड कार्पेट पर फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Mahira Khan announces second pregnancy: पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान दूसरी बार मां बनने वाली है। उन्होंने रेड कार्पेट पर इसकी अनाउंसमेंट की है। बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए उन्होंने कहा कि अपनी जिंदगी के इस खूबसूरत पड़ाव को छुपाया नहीं जा सकता।
2 min read
Google source verification
Pakistani actress Mahira Khan announces second pregnancy at 41

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने की दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस (Photo Source- Twitter/@kahilimax1833)

Pakistani actress Mahira Khan announces second pregnancy: मशहूर पाकिस्तानी अभिनेत्री और बॉलीवुड फिल्म 'रईस' फेम माहिरा खान (Mahira Khan) के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। 41 साल की अभिनेत्री ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि वह अपने दूसरी बार मां बनने वाली हैं। सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए माहिरा ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया, जिसके बाद से ही दुनिया भर से फैंस और मनोरंजन जगत की हस्तियां उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

माहिरा खान ने किया प्रेग्नेंसी का ऐलान

माहिरा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बेहद खूबसूरत सफेद रंग के मैटरनिटी गाउन में अपनी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। अपनी इस नई यात्रा की घोषणा करते हुए माहिरा ने दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा। माहिरा खान ने लिखा, "हम योजनाएं बनाते हैं, और फिर अल्लाह की अपनी योजना होती है।"

बता दें, माहिरा खान ने अक्टूबर 2023 में पाकिस्तान के मुरी में एक बेहद निजी समारोह में अपने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड सलीम करीम (Salim Karim) से शादी की थी। सलीम और माहिरा का यह एक साथ पहला बच्चा होगा। इससे पहले, माहिरा अपने पहले पति अली अस्करी से हुए 16 साल के बेटे अजलान की मां हैं, जिसका जन्म 2010 में हुआ था।

माहिरा ने रेड कार्पेट पर बेबी बंप छुपाने से किया इंकार

प्रेग्नेंसी की यह खुशखबरी माहिरा खान के लिए एक और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि के तुरंत बाद आई है। हाल ही में उन्होंने प्रतिष्ठित टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF 2026) में अपना डेब्यू किया। वहां उन्हें 'कम्युनिटी इम्पैक्ट प्रोग्राम' में सिनेमा में अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्होंने अकादमी पुरस्कार विजेता महरशाला अली स्टारर फिल्म 'योर मदर योर मदर योर मदर' के वर्ल्ड प्रीमियर में भी हिस्सा लिया।

पाकिस्तानी समाचार वेबसाइट 'डॉन' (Dawn) को दिए इंटरव्यू में माहिरा ने माना किया कि इतने बड़े नेशनल मंच पर अपनी प्रेग्नेंसी को सार्वजनिक करना आसान नहीं था। अपनी झिझक के बारे में बात करते हुए माहिरा ने कहा "मैं स्वाभाविक रूप से एक प्राइवेट इंसान हूं, इसलिए निजी खबरें शेयर करने में घबराहट होती है। शुरुआत में मुझे कपड़ों की चिंता थी! प्रेग्नेंट होना और फिर रेड कार्पेट पर चलना एक बिल्कुल अलग अनुभव होता है। लेकिन फिर मैंने सोचा कि इसे छिपाने की कोशिश करने के बजाय इस पल को खुशी-खुशी अपना लेना ज्यादा आजाद करने वाला अहसास है।"

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग