13 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BRICS समिट में गूंजा किशोर कुमार का गाना! मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम ने गाया “ख्वाब हो तुम” गाना, लोगों ने किए कमेंट

BRICS Summit 2026: ब्रिक्स सम्मेलन में पहुंचे मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने किशोर कुमार का फेमस गाना "ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत" गाया। जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं।
3 min read
Google source verification
Malaysian PM Anwar Ibrahim Sings Kishore Kumar song in BRICS Summit

ब्रिक्स समिट में मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम ने गाया गाना (Photo Source- Twitter/@ani_digital)

Malaysian PM sings Kishore Kumar Song in BRICS Summit: नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (18th BRICS Summit) के दौरान एक अनोखा और दिल छू लेने वाला नजारा देखने को मिला। जब दुनिया के बड़े-बड़े नेता वैश्विक अर्थव्यवस्था और भू-राजनीतिक मुद्दों पर गंभीर चर्चा कर रहे थे, उसी दौरान वहां बॉलीवुड के लीजेंडरी सिंगर किशोर कुमार का गाना गूंज उठा। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम (Anwar Ibrahim) ने  "ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत..." गाकर वहां मौजूद सभी दिग्गजों और सोशल मीडिया पर दर्शकों का दिल जीत लिया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम ने गाया किशोर कुमार का गाना

भारत मंडपम में आयोजित आधिकारिक शिखर सम्मेलन की कार्यवाही के बीच एक अनौपचारिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी दौरान पीएम अनवर इब्राहिम ने मंच पर पहुंचकर पियानोवादक के साथ सुर से सुर मिलाए और 1965 में आई देवानंद की मशहूर फिल्म 'तीन देवियां' का एसडी बर्मन द्वारा रचित रोमांटिक क्लासिक गाना बेहद सुरीले अंदाज में गाया।

मलेशियाई प्रधानमंत्री ने इस दौरान का वीडियो अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर शेयर किया। उन्होंने मलय भाषा में मजाकिया कैप्शन लिखा, जिसका हिंदी अनुवाद है-  "शिक्षक, क्या मुझे थोड़ी देर के लिए गाने की अनुमति मिल सकती है, ठीक है?" यह वीडियो शेयर होते ही भारत और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने उनके इस सहज अंदाज की जमकर तारीफ की।

सोशल मीडिया पर आई कमेंट की बाढ़

सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, “बहुत ही शानदार और बेहतरीन गायकी, ब्रिक्स 2026 में जोड़ने वाला और जोश भरने वाला माहौल बनाने के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद।” एक और ने लिखा, “आपने महान भारतीय गायक किशोर कुमार का एक अमर क्लासिक गाना गाया और सच कहूं तो आप खुद उस महान कलाकार से कम नहीं थे।”

एक अन्य ने लिखा, “किशोर कुमार का जादू सरहदें नहीं मानता। मलेशिया के पीएम ने गाना गाकर भारतीय संगीत के सदाबहार दिग्गज को कितनी खूबसूरत श्रद्धांजलि दी है।” एक ने लिखा, “धन्यवाद सर, भारत की तरफ से आपको ढेर सारा प्यार।” एक ने लिखा, म्यूजिक ने हमें एक कर दिया। बेहद खूबसूरती से मलेशिया के पीएम ने किशोर कुमार का गाना गाया।”

पीएम अनवर इब्राहिम को हैं हिंदी सिनेमा से लगाव

यह पहला मौका नहीं है जब पीएम अनवर इब्राहिम ने भारत और उसके संगीत के लिए अपना प्रेम जाहिर किया हो। वह लंबे समय से भारतीय संस्कृति, हिंदी सिनेमा और शास्त्रीय संगीत के प्रशंसक रहे हैं। इससे पहले भी भारत दौरों पर द्विपक्षीय वार्ताओं के दौरान वह किशोर कुमार और मुकेश के सदाबहार गीतों की कुछ पंक्तियां गाकर भारतीय प्रतिनिधियों को सरप्राइज दे चुके हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग