12 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नीम करोली बाबा के परिवार को कैसी लगी हनुमान अंश? डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने किया खुलासा, बोले- पोते से होती है बात

Hanuman Ansh Director Vishal Chaturvedi: 'हनुमान अंश' के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने नीम करोली बाबा के परिवार के रिएक्शन का खुलासा किया है। साथ ही उन्होंने बताया उन लोगों को मीडिया में आना पसंद नहीं है और उनके पोते से मेरी बात होती रहती है।
2 min read
Google source verification
Vishal Chaturvedi on Neem Karoli Baba Family Reaction watch hanuman ansh

हनुमान अंश के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने नीम करोली बाबा के परिवार से की बात (Photo Source- Instagram/filmrvishal)

Vishal Chaturvedi on Neem Karoli Baba Family Reaction: नीम करोली बाबा के चमत्कारी जीवन और भक्ति गाथा पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहरा रही है। फिल्म ने 36 दिनों में वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200 करोड़ पार कर लिया है। फिल्म को मिल रहे अपार प्यार के बीच अब इसके निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने बाबा के परिवार को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि नीम करोली बाबा के परिवार ने जब यह फिल्म देखी, तो उन्होंने क्या रिएक्शन दिया? साथ ही डायरेक्टर ने ये भी बताया कि उनका परिवार कहां रहता है…

विशाल चतुर्वेदी ने बाबा के परिवार को लेकर की बात

हनुमान अंश के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने एक इंटरव्यू में नीम करोली बाबा के परिवार और उनके पोते डॉ. धनंजय शर्मा के साथ अपने गहरे संबंधों और फिल्म को लेकर मिले परिवार के रिएक्शन पर खुलकर बात की।

डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने फिल्म हनुमान अंश के निर्माण के दौरान और रिलीज के बाद परिवार के सहयोग का जिक्र करते हुए कहा, "हां, मेरी उनके जो पौत्र हैं, आदरणीय डॉक्टर धनंजय शर्मा जी उनसे लगभग हर रोज ही बात होती है। अलग-अलग मौकों पर मैं उन्हें फोन करके फिल्म और प्रोजेक्ट से जुड़ी हर अपडेट देता रहता हूं।”

विशाल चतुर्वेदी ने आगे कहा, "बाबा के परिवार से मुझे बहुत प्रेम और मार्गदर्शन मिलता है। पूरी फिल्म के दौरान बाबा जी के परिवार का बहुत बड़ा सहयोग रहा है। हाल ही में मैं आगरा गया था, जहां उनकी सुपुत्री और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात भी की और वहीं वह लोग रहते हैं।"

हनुमान अंश देख कैसा था परिवार का रिएक्शन?

जब विशाल से पूछा गया कि बाबा जी के परिवार वालों ने फिल्म देखने के बाद क्या प्रतिक्रिया दी? तो डायरेक्टर ने बताया, "मैं कुछ समय पहले ही आगरा में बाबा जी की सुपुत्री श्रीमती गिरजा भटेले जी और उनके पूरे परिवार से मिलकर आया हूं। वह लोग फिल्म देखकर बहुत इमोशनल हो गए थे। फिल्म को मिल रहे जबरदस्त रिस्पांस के बाद उन्हें हर तरफ से लगातार बधाइयों के कॉल्स आ रहे हैं। वह लोग काफी ज्यादा खुश हैं।”

हालांकि, उन्होंने आगे यह भी बताया कि बाबा नीम करोली जी का परिवार बेहद सादगी वाला है और वह काफी प्राइवेट लाइफ जीने वाला है, इसलिए वह मीडिया के सामने ज्यादा आना पसंद नहीं करते। विशाल ने कहा, "वह काफी प्राइवेट लोग हैं, इसलिए मैं उनके बारे में ज्यादा बातें शेयर नहीं कर सकता, लेकिन उनका आशीर्वाद हमारे साथ बना हुआ है।"

बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान अंश' ने रचा इतिहास

फिल्म 'हनुमान अंश' केवल नीम करोली बाबा के भक्तों के बीच ही नहीं, बल्कि आम सिनेमा प्रेमियों के बीच भी जबरदस्त क्रेज पैदा कर रही है। महज 1.8 करोड़ के मामूली बजट में बनी इस फिल्म ने 200 करोड़ रुपये से अधिक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर भारतीय सिनेमा इतिहास में एक नया कीर्तिमान रच दिया है। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को उम्मीद से ज्यादा प्यार मिल रहा है। जिससे मेकर्स काफी खुश हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग