टॉलीवुड

अजित कुमार की मां का हुआ निधन, CM विजय ने दी श्रद्धांजलि, कमल हासन समेत कई स्टार्स हुए भावुक

.Ajith Kumar Mother Passes Away: अजित कुमार की मां के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है। तमिलनाडु के सीएम विजय ने इस दुखद मौके पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
2 min read
May 30, 2026
अजित कुमार की मां का हुआ निधन, CM विजय ने दी श्रद्धांजलि, कमल हासन समेत कई स्टार्स हुए भावुक
अजित कुमार की मां (This photo form x: @vijucharlie)

Ajith Kumar Mother Passes Away: तमिल इंडस्ट्री के सुपरस्टार अजित कुमार (Ajith Kumar) के लिए शनिवार की सुबह एक गहरे दुख की खबर लेकर आई। उनकी मां मोहिनी का 84 साल की उम्र में निधन हो गया। बता दें, उनकी मृत्यु उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से हुई। खबर है कि उस वक्त अजित दुबई में थे और वो तुरंत चेन्नई के लिए रवाना हो गए। दरअसल, अंतिम संस्कार 31 मई रविवार को होने की संभावना है।

इस समय पूरा फिल्म इंडस्टी दुख की घड़ी में है

तमिल सिनेमा के दिग्गज एक्टर कमल हासन ने ट्वीट करते हुए कहा कि अपने भाई अजित कुमार की मां मोहिनी मणि के निधन की खबर सुनकर उन्हें गहरा दुख हुआ। उन्होंने अजित और उनके पूरे परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। बता दें, तमिलनाडु के सीएम विजय की तरफ से CMO तमिलनाडु ने ट्वीट किया कि अपने प्यारे दोस्त अजित कुमार की मां के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। उन्होंने मोहिनी अम्मैयार को अजित के जीवन की ताकत और सहारा बताते हुए प्रार्थना की कि उनकी आत्मा को ईश्वर शांति दें।

एक्टर आर सरथ कुमार ने भी X पर संवेदनाएं जाहिर कीं और अजित के साथ उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति जताई। दरअसल, इस समय पूरा फिल्म इंडस्टी इस दुख की घड़ी में अजित कुमार के साथ खड़े है और परिवार ने इस कठिन समय में निजी शोक का सम्मान बनाए रखने की अपील की है। अजीत कुमार के फैंस भी सोशल मीडिया पर लगातार दुख जता रहे हैं।

मोहिनी कुछ समय से उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं

खबरों के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि मोहिनी पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। परिवार उनकी देखभाल में पूरी तरह जुटा हुआ था। इसके बाद, शनिवार को उनके निधन की सूचना मिलते ही अजीत कुमार ने अपने सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया और तुरंत चेन्नई लौटने की तैयारी शुरू कर दी। उस समय एक्टर दुबई में मौजूद थे, जहां वो निजी कामों में बिजी बताए जा रहे थे।

Updated on:
30 May 2026 02:08 pm
Published on:
30 May 2026 02:08 pm