24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10 साल की बच्ची के यौन शोषण-हत्या पर कमल हासन-पा रंजीत का खौला खून, तमिलनाडु सीएम विजय से की तुरंत एक्शन की मांग

Kamal Haasan On Coimbatore Girl Murder Case: तमिलनाडु सीएम विजय से अभिनेता कमल हासन और पा रंजीत ने तुरंत एक्शन की मांग की है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
Kamal Haasan On Coimbatore Girl Murder Case

Kamal Haasan On Coimbatore Girl Murder Case (सोर्स- एक्स)

Kamal Haasan On Coimbatore Girl Murder Case: तमिलनाडु में बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक घटना के बाद आम लोगों से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक में भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है। अब साउथ सुपरस्टार कमल हासन और निर्देशक पा रंजीत ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दोनों ने इस घटना को इंसानियत को शर्मसार करने वाला बताया और सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग की है। सोशल मीडिया पर भी लोग आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं।

कमल हासन ने जताया गहरा दुख (Kamal Haasan On Coimbatore Girl Murder Case)

साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि एक छोटी बच्ची के साथ ऐसी क्रूरता किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्मनाक है। उन्होंने मांग की कि आरोपियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हो और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। कमल हासन ने यह भी कहा कि बच्चों और महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को लोहे के हाथों से कुचलना होगा।

पा रंजीत ने सीएम विजय से की अपील

फिल्ममेकर पा रंजीत ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय से खास अपील करते हुए कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर तुरंत बड़े फैसले लिए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को कानूनी और सामाजिक दोनों स्तर पर ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त व्यवस्था बनानी होगी। पा रंजीत ने यह भी कहा कि सिर्फ बयान देने से काम नहीं चलेगा, बल्कि जमीनी स्तर पर बदलाव जरूरी है।

सीएम विजय ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने इस घटना को भयावह बताते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताई और भरोसा दिलाया कि आरोपियों को कानून के तहत कठोर सजा दिलाई जाएगी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी।

देशभर में दिखा गुस्सा

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। कई लोग महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सरकारों पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी इस घटना की निंदा की है। लोगों का कहना है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ जल्द और सख्त कार्रवाई ही भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोक सकती है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग