टॉलीवुड

सुबह-सुबह आई बुरी खबर, फेमस निर्देशक का हुआ निधन, इंडस्ट्री में मातम का माहौल

मनोरंजन जगत के एक फेमस डायरेक्टर का निधन हो गया है। डायरेक्टर के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

less than 1 minute read
Oct 19, 2024
Deb Kumar Bose,
देब कुमार बोस का हुआ निधन

मनोरंजन जगत से सुबह-सुबह एक बुरी खबर सामने आई है, जिससे पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। एक फेमस डायरेक्टर का निधन हो गया है। डायरेक्टर का निधन उम्र बढ़ने के साथ होने वाली बीमारियों के कारण हुआ है, जिसके कारण उन्होंने बीते शुक्रवार (18 अक्टूबर) को दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

देब कुमार का अस्पताल में चल रहा था इलाज

मणिपुरी सिनेमा के इतिहास में अहम भूमिका निभाने वाले फेमस फिल्म निर्देशक देब कुमार बोस का निधन हुआ है। उनकी उम्र 91 साल थी, जब उन्होंने अंतिम सांस ली। देब कुमार बोस की तबीयत कुछ दिन पहले ही खराब हुई थी, जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, बढ़ती उम्र संबंधी समस्याओं की वजह से उनकी जान नहीं बच सकी।

मणिपुरी फिल्मों के पितामह थे देब कुमार बोस

देब कुमार बोस ने अपने करियर में बंगाली, असमिया और उड़िया फिल्मों का निर्देशन किया था। उन्होंने अपने योगदान से मणिपुरी फिल्म जगत को आकार दिया। मणिपुरी फिल्मों का सफर उनसे ही शुरू हुआ और उन्होंने पहली पूर्ण लंबाई वाली मणिपुरी फीचर फिल्म 'मातमगी मणिपुर' बनाने के लिए 1972 में 20वें राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में राष्ट्रपति पदक जीता था। देब कुमार मणिपुरी फिल्म के पितामह माने जाते हैं। उनका निधन मणिपुरी सिनेमा के एक युग का अंत है, जिसे उन्होंने अपनी दृष्टि और सांस्कृतिक संवेदनशीलता के साथ जीवंत करने में मदद की थी।

Updated on:
19 Oct 2024 10:17 am
Published on:
19 Oct 2024 10:15 am