Actress Admitted to Hospital: फेमस एक्ट्रेस को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत नाजुक है।
Actress Admitted to Hospital: साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर आई है। मशहूर मलयालम अभिनेत्री को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टर्स का कहना है कि उनकी हालत क्रिटिकल है।
इन्हें लोग स्क्रीन की मां नाम से जानते हैं और इनका रियल नेम कवियूर पोन्नम्मा है। 75 साल की अभिनेत्री कवियूर कई दिनों से बीमार थीं। घर पर हालत गंभीर होने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। ये न्यूज सुनने के बाद उनके चाहने वाले सदमे में हैं और उनके जल्द ठीक हो जाने की दुआ कर रहे हैं।
कवियूर साउथ की मशहूर एक्ट्रेस हैं, जिन्हें अक्सर मां-दादी के रोल में देखा गया। उन्होंने ममूटी, मोहनलाल, सुरेश गोपी जैसे कई बड़े स्टार्स की मां का रोल प्ले किया है। दर्शकों को मोहनलाल के साथ पोन्नम्मा की केमिस्ट्री बेहद पसंद आती है। इन्होंने 700 से अधिक फिल्मों में काम किया है। इनमें से अधिकतर मलयालम मूवीज हैं।
2011 में ही उनके पति का निधन हो गया था और उनकी एक बेटी है, जो अमेरिका में रहती है। वो अपने सबसे छोटे भाई के साथ यहां रह रही हैं। कुछ समय पहले खबरें आई थीं उनके परिवार ने एक्ट्रेस को छोड़ दिया, मगर एक्ट्रेस ने खुद इस बात का खंडन किया था।