
Giri Dinesh Death: साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री से आज एक बुरी खबर आई। कन्नड़ एक्टर गिरी दिनेश की मौत की। इससे इंडस्ट्री में गम का माहौल है। परिवार और फैंस सहित सभी लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
दिवंगत एक्टर गिरी दिनेश को फिल्म ‘नवग्रह’ में अपने रोल के लिए याद किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें दिल का दौरा आया था। वो अपने घर पर पूजा कर रहे थे कि तभी उन्हें हार्ट अटैक आ गया।
उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अस्पताल आने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी। उनकी उम्र 45 साल थी।
उनके निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सभी लोग उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं। उनका अंतिम संस्कार आज शनिवार को किया जाएगा।
गिरी दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत नन्ना मुदिना रानी फिल्म से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। वो कन्नड़ एक्टर दिनेश के बेटे थे। वो ‘चमकैसी चिंदी उदासी’ और ‘वज्र’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके थे।
उनके निधन पर बेहद दुखी हैं। वो नम आंखों उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा-ओम शांति गिरि दिनेश अव्रे। एक अन्य यूजर ने लिखा नवग्रह में अभिनय करने वाले गिरि दिनेश का निधन, जब मैंने खबर पढ़ी, तो मुझे फिल्म 'चमकैसी चिंदी उदासी' की शूटिंग के दौरान गिरि से मुलाकात याद आ गई। बहुत दुखद।