टॉलीवुड

कैंसर जागरुकता कार्यक्रम में शरीक हुए कमल हासन

कमल हासन गुरुवार को डलास में अभिनेत्री गौतमी तडिमाल्ला के साथ कैंसर जागरुकता के एक कार्यक्रम में शरीक हुए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Feb 2016, 4:16 PM IST
kamal
kamal

डलास। अभिनेता और फिल्मकार कमल हासन गुरुवार को डलास में अभिनेत्री गौतमी तडिमाल्ला के साथ कैंसर जागरुकता के एक कार्यक्रम में शरीक हुए।

कमल ने अपने ट्विटर पन्ने पर लिखा, ' कैंसर की देखभाल और जागरुकता के लिए एक वैश्विक पहल 'लाइफ अगेन' के मौके पर डालास में मौजूद हूं। इस प्रयास का हिस्सा बनने पर खुशी है।'

शनिवार को वह हावर्ड विश्वविद्यालय में 'इंडिया कांफ्रेस 2016' में अपना भाषण देंगे जो 'इंडिया इन ट्रांजिशन-अपॉच्र्युनिटीज एंड चैलेंजिज' विषय पर केंद्रित होगा।

अप्रैल में वह अपनी आगामी तमिल फिल्म के लिए काम शुरू करेंगे। यह एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म है जिसमें उनकी बेटी श्रुति हासन भी होंगी।





Published on: