टॉलीवुड

कमल हासन की ‘विश्वरूपम 2’ सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार, इस तारीख को ट्रेलर होगा रिलीज…

कमल हासन के फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है।
2 min read
• •
Updated: 9 Jun 2018, 10:35 AM IST
vishwaroop 2
vishwaroop 2

कमल हासन के फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है। 11 जून को कमल हासन की मच अवेटेड फिल्म ‘विश्वरूपम 2’ का ट्रेलर रिलीज हो रहा है। एक्टिंग के बाद राजनीति में दाव-पेच लड़ा रहे कमल अब जल्द ही एक बार फिर सिनेमाघरों में लोगों का मनोरंजन करते दिखाई देंगे।

बता दें ‘विश्वरूपम 2’ का निर्देशन भी कमल हासन ने ही किया है। खास बात यह है कि ‘विश्वरूपम 2’ का ट्रेलर आमिर खान, जूनियर एनटीआर और श्रुति हासन डिजिटली लॉन्च करेंगे। दरअसल आमिर खान फिल्म के हिंदी ट्रेलर को लॉन्च करेंगे, जबकि जूनियर एनटीआर और श्रुति हासन फिल्म के तमिल और तेलुगू ट्रेलर को लॉन्च करेंगे। हाल में कमल ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च को लेकर बाते कही। उन्होंने बताया, ‘मैं बहुत खुश हूं कि हम ‘विश्वरूपम 2’ के ट्रेलर के साथ आ रहे हैं। मैं आपका शुक्रगुजार हूं कि आपने इस सीक्वल के लिए धैर्य बनाए रखा और आपका प्यार और सपोर्ट जाया नहीं जाएगा। यह फिल्म इस फिल्म में काम करने वाले हर शख्स और मेरे दिल के बेहद करीब है। मैं रोहित शेट्टी और रिलायंस एंटरटेंनमेंट का ‘विश्वरूपम 2′ के लिए बतौर प्रेजेंटर्स स्वागत करता हूं। लोगों का हमारे काम पर विश्वास ने हमें मजबूत बनाया है। मुझे उम्मीद हैं हमने समर्पण और जुनून से जो बनाया है वह आपको पसंद आएगा।’

गौरतलब है कि ‘विश्वरूपम 2’ कमल हासन की 2013 में आई फिल्म का सीक्वल है। इस फिल्म में कमल हासन एक रॉ एजेंट वसीम अहमद कश्मीरी की भूमिका में नजर आए थे। ‘विश्वरूपम 2’ फिल्म के कुछ सींस को लेकर सेंसर बोर्ड ने आपत्ति भी जाहिर की है। तो देखना होगा कि यह फिल्म बॅाक्स ऑफिस पर रिलीज हो पाती है या नहीं।

Published on:
Also Read
View All
कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं

Jailer 2 Controversy: विवाद पर मोहनलाल के बॉडी डबल जॉबी कोडकारा की सफाई, बोले- फिल्म में कहीं नहीं दिखा मेरा चेहरा