टॉलीवुड

फेमस एक्टर Upendra Rao ने कोविड-19 के चलते इस बार नहीं मनाया जन्मदिन, कहा- महामारी को लेकर लोगों में डर खत्म हो गया है

कन्नड़ सिनेमा के फेमस एक्टर उपेंद्र राव (Upendra Rao) इस बार कोरोना वायरस के चलते अपना जन्मदिन नहीं मना रहे हैं। उन्होंने फैंस से आग्रह किया कि वो उनके घर के बाहर इकट्ठा ना हों।

2 min read
Sep 18, 2020
Upendra Rao did not celebrate his birthday

नई दिल्ली | कन्नड़ सिनेमा के फेमस एक्टर उपेंद्र राव इस बार अपना जन्मदिन (Upendra Rao Birthday) नहीं मना रहे हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया पर दे दी थी। उपेंद्र राव का जन्म 18 सितंब, 1968 को कर्नाटक के कोटेश्वर गांव में हुआ था। उपेंद्र ने हाल ही में वीडियो जारी कर इस बात का दुख जताया था कि वो इस बार अपने खास दिन पर फैंस के साथ नहीं बिता पाएंगे। उपेंद्र ने फैंस से आग्रह किया था कि उनके फैंस घर के बाहर भीड़ नहीं लगाएंगे बल्कि वो फेसबुक लाइव के जरिए उनके साथ जुड़ेंगे। उपेंद्र जल्द ही डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू करने जा रहे हैं।

उपेंद्र ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि स्क्रिप्टिंग पार्ट लगभग पूरा हो गया है। अब बस वो अपने डायरेक्टोरियल प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट करने का सही समय का इंतजार कर रहे हैं। उपेंद्र से जब उनके बर्थडे प्लान्स के बारे में पूछा गया तो उन्होंने झट से Prajakeeya का नाम लिया। बता दें कि साल 2018 में उपेंद्र राव (Upendra Rao) ने उत्तम प्रजाकिया पार्टी (Uttama Prajakeeya Party) नाम से एक पार्टी बनाई थी। जिसका लक्ष्य शिक्षा, हेल्थ और शासन व्यवस्था को पारदर्शी बनाने पर है। उपेंद्र ने इस पार्टी को इसलिए बनाया था कि क्योंकि वो राजनीति में कई बड़े बदलाव लाना चाहते हैं। उनका कहना रहा है कि उनके लिए ये सिद्धांतो की लड़ाई है ना पैसा पाने या सत्ता के लालच की कामना है।

उपेंद्र के लिए प्रजाकिया उनकी जिंदगी है। उन्होंने कहा कि मुझे अपनी पार्टी के जरिए लोगों को जागरुक करना बहुत अच्छा लगता है। वहीं उपेंद्र के जन्मदिन के मौके पर उनकी फिल्म कब्जा का एक खास पोस्टर (Kabza poster) डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) द्वारा रिलीज किया गया है। उपेंद्र ने काम को लेकर बात करते हुए कहा कि हर एक काम की अपनी वेल्यू है। दिक्कत तब होती है जब इसे कंपेयर किया जाने लगता है। वहीं उन्होंने कोविड-19 (Covid-19) में काम करने के एक्सपीरियंस को साझा करते हुए कहा कि अब लोग इस महामारी को लेकर बहुत नॉर्मल हो गए हैं। लोगों में अब वो डर नहीं दिखाई दे रहा है जो पहले था।

Published on:
18 Sept 2020 01:45 pm
Also Read
View All