84 साल की उम्र डायरेक्टर Vijay Reddy का हुआ देहांत समाचार एंजेसी ANI ने ट्वीट कर दी जानकारी सोशल मीडिया पर सितारों से लेकर प्रशंसकों दे रहे हैं श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। साल 2020 में कई फिल्मी सितारों ने दुनिया का अलविदा कह दिया है। एक के बाद एक कई कलाकारों की निधन की खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से भी एक दुखद खबर सामने आई है। कन्नड़ फिल्म के मशहूर डायरेक्टर विजय रेड्डी का 84 साल में देहांत हो गया है। इस बात की जानकारी की समाचार एजेंसी एएनआई ने एक ट्वीट करते हुए दी है। उनका निधन किस वजह से हुआ है इस बात जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
समाचार एंजेसी एएनआई ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखते हुए बताया है कि कन्नड़ फिल्मों के निर्देशक विजय रेड्डी का निधन हो गया है। इस दुखद समाचार मिलने के बाद से सोशल मीडिया पर सितारों से लेकर उनके फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
निर्देशक विजय रेड्डी के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने 50 से भी अधिक फिल्मों का निर्माण किया है। उन्होंने अधिकतर काम कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में ही किया है। उनकी 48 फिल्में कन्नड़ में ही हैं। 16 हिंदी फिल्मी और 12 तेलुगु फिल्में शामिल हैं। फिल्म रंगमहल से उन्होंने अपना डेब्यू किया था। विजय रेड्डी ने 1973 में फिल्म गांधार गुड़ी डायरेक्ट की थी। यह फिल्म कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की अबतक की सुपरहिट फिल्म बनी।