13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तमिलनाडु के CM विजय के को-स्टार जय ने इस्लाम अपनाने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- हर धर्म और भगवान में विश्वास है

CM Vijay co-star Jai on leaving Hinduism: तमिलनाडु के सीएम थलापति विजय के को-स्टार जय ने हाल ही में इस्लाम अपनाने को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर उनकी सोच में केवल इंसानियत प्रमुख माना है।

2 min read
Google source verification
तमिलनाडु के CM विजय के को-स्टार जय ने इस्लाम अपनाने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- 'वहां सिर्फ इंसानियत है'

CM विजय के को-स्टार जय (फोटो सोर्स: IMDb और X के #Vijay अकाउंट)

CM Vijay co-star Jai on leaving Hinduism: तमिल सिनेमा के जाने-माने को-एक्टर जय, जो 'बगावती' और CM विजय के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं, इन दिनों अपने एक बेहद निजी खुलासे की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने 2011 में इस्लाम अपनाया और इसके पीछे एक बेहद व्यक्तिगत कारण बताया है।

हर धर्म और हर भगवान में विश्वास रखते थे

जय ने यूट्यूब चैनल गलाटा प्लस के साथ एक इंटरव्यू में अपनी आध्यात्मिक यात्रा के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि पहले वो हर धर्म और हर भगवान में विश्वास रखते थे। उन्होंने सबरीमाला के लिए माला पहनी थी, जीसस की माला भी पहनी थी और एक साल तक उपवास भी रखा था। वो किसी एक धर्म से नहीं, बल्कि सभी आस्थाओं से जुड़े हुए थे। लेकिन एक समय ऐसा आया जब मंदिरों में हुई कुछ घटनाओं ने उन्हें भीतर से हिला दिया। जय ने कहा कि उन्हें मंदिरों में कुछ बुरे अनुभव हुए जिन्होंने उन्हें गहरे दुख और परेशानी में डाल दिया। उन्होंने इन अनुभवों का विस्तार से जिक्र नहीं किया लेकिन कहा कि इन घटनाओं ने उनके मन पर गहरा असर डाला।

इसके बाद सीएम विजय के दोस्त जय पहली बार मस्जिद गए और वहां उन्हें जो अनुभव हुआ वो उनके पिछले सभी अनुभवों से बिल्कुल अलग था। उन्होंने बताया कि वहां सब लाइन में खड़े होकर प्रार्थना कर रहे थे। बता दें, हर कोई जानता था कि वो एक एक्टर हैं लेकिन नमाज के दौरान कोई उनके पास नहीं आया, कोई फोटो नहीं मांगी।

कोई जल्दी नहीं, कोई दिखावा नहीं, बस शुद्ध प्रार्थना

इतना ही नहीं, जब वो बाहर निकले तो लोगों ने बहुत प्यार और सम्मान से बात की। जय ने कहा कि उन्हें वहां लगा कि सब बराबर हैं न कोई बड़ा स्टार न कोई छोटा। सिर्फ ईश्वर सबसे ऊपर है। जय ने आगे बताया कि मस्जिद में उन्हें जो शांति मिली वो योग जैसी थी, कोई जल्दी नहीं, कोई दिखावा नहीं, बस शुद्ध प्रार्थना।

बता दें, जय ने इससे पहले 2019 में विकटन के साथ एक इंटरव्यू में इस्लाम अपनाने की बात स्वीकार की थी। उस वक्त उन्होंने ये भी बताया था कि वे अपना नाम बदलकर 'अजीज जय' रखने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक उन्होंने आधिकारिक रूप से अपना नाम नहीं बदला है। जय ने ये भी साफ किया कि उनके इस फैसले का करियर की किसी मुश्किल या निराशा से कोई लेना-देना नहीं है, ये पूरी तरह से एक व्यक्तिगत और आध्यात्मिक निर्णय था।