
कन्नड़ स्टार डोड्डाना (IMDb)
Veteran Actor Doddanna Reacts After Fake Death: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर Dodanna हाल ही में उस समय चर्चा में आ गए जब सोशल मीडिया पर उनकी मौत की झूठी खबर वायरल होने लगी। एक AI-जनरेटेड पोस्टर के जरिए फैलाए गए इस फेक दावे ने फैंस और मनोरंजन जगत के लोगों को हैरान कर दिया। हालांकि अब एक्टर ने खुद सामने आकर इन अफवाहों को पूरी तरह गलत बताया और कहा कि वो पूरी तरह स्वस्थ हैं।
आज शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया था कि 76 साल एक्टर का निधन हो गया है और देखते-ही-देखते ये खबर कई प्लेटफॉर्म्स पर फैल गई और उनके फैंस के बीच चिंता का माहौल बन गया। कई लोगों ने बिना पुष्टि किए इस पोस्ट को शेयर करना शुरू कर दिया।
बता दें, जब ये अफवाह फैलने लगी, तो डोड्डाना ने खुद मीडिया के सामने इस पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि वो बिल्कुल ठीक हैं और अपनी रोजमर्रा की जिंदगी सामान्य रूप से जी रहे हैं। एक्टर ने बताया कि जब उनकी मौत की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी, उस समय वो घर पर आराम से टीवी देख रहे थे। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी न्यूज पर भरोसा करने से पहले उसकी सत्यता जरूर जांचे। इतना ही नहीं, डोड्डाना ने आगे कहा कि इस तरह की झूठी खबरें न सिर्फ स्टार्स को बल्कि उनके परिवार और चाहने वालों को भी परेशान करती हैं। उन्होंने फेक न्यूज फैलाने वालों की आलोचना करते हुए जिम्मेदारी से सोशल मीडिया का यूज करने की सलाह दी।
इस घटना के बाद कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के कई स्टार्स और फैंस ने भी नाराजगी जताई। सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि किसी की मौत जैसी संवेदनशील खबर को मजाक और वायरल कंटेंट के रूप में यूज करना बेहद गैर-जिम्मेदाराना है। कई यूजर्स ने ऐसे फर्जी पोस्ट बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की।
वर्कफ्रंट की बात करें, तो डोड्डाना कन्नड़ सिनेमा का एक बड़ा नाम हैं और चार दशक से अधिक समय से इंडस्ट्री का हिस्सा रहे हैं। अपने लंबे करियर में उन्होंने करीब 800 फिल्मों में काम किया है। उनकी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार एक्टिंग और यादगार किरदारों ने उन्हें दर्शकों का पसंदीदा स्टार बनाया है। आज भी वो कन्नड़ सिनेमा के सबसे सम्मानित और लोकप्रिय स्टार्स में गिने जाते हैं।
Updated on:
12 Jun 2026 01:44 pm
Published on:
12 Jun 2026 01:10 pm
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
