टॉलीवुड

साउथ स्टार कीर्ति सुरेश करेंगी बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री, वरुण धवन होंगे साथ, रिलीज डेट आई सामने

Keerthy Suresh Bollywood debut:कीर्ति सुरेश के नाम पर दक्षिण भारतीय सिनेमा में कई हिट फिल्में हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Jul 2023, 12:00 PM IST
keerti Suresh
कीर्ति सुरेश की फिल्म का नाम अभी तय नहीं है।

Keerthy Suresh Bollywood debut: साउथ की स्टार एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश बॉलीवुड में भी एंट्री करने जा रही हैं। कीर्ति सुरेश अपनी डेब्यू फिल्म में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। तमिल के मशहूर डायरेक्टर कलीस इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे। फिल्म में कीर्ति के साथ एक एक्ट्रेस और होंगी, जिनका नाम अभी सामने नहीं आया है। माना जा रहा है कि हिन्दी सिनेमा की एक लीड एक्ट्रेस को कीर्ति के साथ इस फिल्म के लिए साइन किया जा सकता है।


अगस्त में शुरू हो जाएगी शूटिंग
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कीर्ति सुरेश और वरुण धवन की ये मूवी एक एक्शन फिल्म होगी। जिसकी शूटिंग अगस्त में मुंबई में शुरू हो जाएगी। निर्माता इस फिल्म को अगले साल 31 मई को रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं। फिल्म के नाम को अभी तक मेकर्स ने सीक्रेट रखा है। फिल्म का नाम अनाउंस नहीं किया गया है।

एक रिपोर्ट में कीर्ति और वरुण धवन की इस अपकमिंग फिल्म को साउथ स्टार थलापति विजय की हिट फिल्म 'थेरी' का हिंदी रीमेक भी बताया जा रहा है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Updated on:
19 Jul 2023, 12:00 PM IST
Published on: