टॉलीवुड

खेसारीलाल यादव ने अक्षरा सिंह से कहा ‘तोहार ढोड़ी बा फूलहा कटोरी…’, वीडियो वायरल

खेसारीलाल यादव की फिल्म 'साजन चले ससुराल 2' का है। वीडियो
2 min read
• •
Updated: 21 Aug 2018, 2:03 PM IST
khesari lal yadav and Akshara Singh
khesari lal yadav and Akshara Singh

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह काफी ख्याति बटोर चुके हैं। अक्षरा एक्टिंग के अलावा सिंगिंग का भी शौक रखती हैं। इसलिए वह कभी-कभी गायकी में भी खुद को आजमा लिया करती हैं। हाल ही में उन्होंने भोले शंकर के कई भजन गाए जिससे वह काफी चर्चा में रहीं। अब ऐसे में अक्षरा और खेसारीलाल यादव का एक वीडियो यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दोनों ही स्टार्स अपने डांस का जबरदस्त जलवा बिखरते नजर आ रहे हैं।

खेसारी की मूवी का है गाना

ये वायरल वीडियो खेसारीलाल यादव की फिल्म 'साजन चले ससुराल 2' का है। इसी मूवी का ही वीडियो सॉन्ग 'तोहार ढोड़ी बा फूलहा कटोरी...' है जो कि यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दोनों ही स्टार्स अपने डांस का जलवा बिखेरते नजर आ रहे हैं। बता दें कि इसे अभी तक दो करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। गौरतलब है कि फिल्म 'साजन चले ससुराल 2' पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है जिसे दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पांस भी मिला था।

इस फिल्म में आएंगे नजर

अगर खेसारीलाल यादव की अपकमिंग फिल्म की बात की जाए तो वह भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ फिल्म 'संघर्ष' में नजर आने वाले हैं। इस मूवी में बेटी के महत्व को बताने की कोशिश की गई है और यह भी संदेश देने की कोशिश की गई है कि सिर्फ एक लड़का ही वंश नहीं बढ़ाता बल्कि लड़की भी आपका वंश बढ़ाती है। बता दें कि ये मूवी रक्षाबंधन से पहले 24 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी को लेकर सभी आश्चर्यचकित हैं कि भोजपुरी इंडस्ट्री में अचानक इतना बदलाव कैसे। क्रिटिक्स भी काफी सोच मे पड़ गए हैं। यह मूवी दिनेश लाल यादव के निरहुआ एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है। साथ ही दिनेश लाल ने सभी से इस मूवी को देखनें की अपील की है।

Updated on:
21 Aug 2018, 2:03 PM IST
Published on:
Also Read
View All
कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं

Jailer 2 Controversy: विवाद पर मोहनलाल के बॉडी डबल जॉबी कोडकारा की सफाई, बोले- फिल्म में कहीं नहीं दिखा मेरा चेहरा