टॉलीवुड

चिंरजीवी सरजा की पत्नी Meghana Raj ने दिया बेटे को जन्म, बड़े भाई की गोद में दिखे जूनियर चिरू

करीब चार महीने पहले साउथ एक्टर चिरंजीवी सरजा ( Chiranjeevi Sarja ) की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। कुछ दिनों पहले उनकी पत्नी मेघना राज ( Meghana Raj ) का बेबी शॉवर हुआ। अब मेघना ने बच्चे को जन्म दिया है। फैंस इसे जूनियर चीरू कहकर प्यार लुटा रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 23 Oct 2020, 5:44 PM IST
चिंरजीवी सरजा की पत्नी Meghana Raj ने दिया बेटे को जन्म, बड़े भाई की गोद में दिखे जूनियर चिरू
चिंरजीवी सरजा की पत्नी Meghana Raj ने दिया बेटे को जन्म, बड़े भाई की गोद में दिखे जूनियर चिरू

मुंबई। दिवंगत साउथ स्टार चिरंजीवी सरजा ( Chiranjeevi Sarja ) की पत्नी मेघना राज ( Meghana Raj ) ने हाल ही बेटे को जन्म दिया है। अस्पताल से उनके बेटे और अंकल ध्रुव सरजा ( Dhruv Sarja ) की फोटो सामने आई हैं। फोटोज में ध्रुव अपने भतीजे को गोद में लिए दिखाई दे रहे हैं। फैंस ने इस बच्चे को जूनियर सरजा नाम दिया है।

बेबी शॉवर की तस्वीरें हुईं थीं वायरल

हाल ही मेघना की बेबी शॉवर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं। इसमें मेघना ने चिरंजीवी की इच्छानुसार धूमधाम से बेबी शॉवर का कार्यक्रम आयोजित किया। स्टे पर चिरंजीवी का आदमकद कट आउट भी लगाया गया। इससे उनकी उपस्थिति का अहसास भी इस कार्यक्रम में किया गया। बताया जाता है कि बेबी शॉवर में ध्रूव सरजा ने आने वाले मेहमान के लिए 10 लाख रुपए का चांदी का पालना भेंट किया था।

इस मौके पर ध्रुव ने कहा,' मैं अपने घर में स्वस्थ बच्चे के स्वागत को लेकर बेहद खुश हूं। मेघना और बच्चा दोनों अच्छे हैं। इसके लिए मैं भगवान हनुमान जी को धन्यवाद देता हूं। मेरे भतीजे को गोद में उठाना ऐसा है जैसे मुझे चीरू वापस मिल गया है। आखिरकार वह चीरू का बेटा है। इस फीलिंग को मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता हूं।'

ध्रुव ने दिया हौंसला

सोशल मीडिया पर वायरल बेबी शॉवर की फोटोज और वीडियोज में ध्रुव सरजा खूब नजर आए। वह मेघना को सपोर्ट करते देखे गए। हर कदम पर ध्रूव ने मेघना का हौंसला बढ़ाया। फैंस ने भी ध्रुव के इस कदम की सराहना की। अपने भाई के जाने के बाद ध्रुव ने परिवार को सपोर्ट किया।

कुछ महीने पर हुआ था चिरंजीवी का निधन
इसी साल जून में चिरंजीवी सरजा का निधन हो गया था। वे 39 साल के थे। उनके निधन के दौरान उनकी पत्नी मेघना प्रेग्नेंट थीं। हालांकि दोनों ने इस खुशखबरी को सार्वजनिक नहीं किया था। मेघना की सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया था कि चिरंजीवी चाहते थे कि उनके बच्चे के सभी मंगल कार्यक्रम धूमधाम से मनाए जाएं। मेघना ने ऐसा ही किया था।

2 साल पहले हुई थी शादी
चिरंजीवी और मेघना ने शादी करने से पहले एक-दूसरे को करीब 10 साल तक डेट किया था। 2 मई, 2018 को दोनों विवाह बंधन में बंध गए। ये शादी कैथोलिक और हिन्दू रीति-रिवाज से दो बार की गई। बाद में बड़ा रिसेप्शन भी दिया गया। दोनों ही कलाकार कन्नड़ फिल्म जगत में अपना अलग स्थान रखते थे।

Published on:
Also Read
View All
कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं

Jailer 2 Controversy: विवाद पर मोहनलाल के बॉडी डबल जॉबी कोडकारा की सफाई, बोले- फिल्म में कहीं नहीं दिखा मेरा चेहरा