टॉलीवुड

मात्र 120 रुपए कमाने के लिए कोलकाता के एक होटल में काम करती थी मोनालिसा, जीती थी ऐसी जिंदगी

एक्ट्रेस मोनालिसा ( monalisa ) एक वक्त था जब वे हर दिन काम कर महज 120 रुपए कमाती थी।

2 min read
Nov 16, 2022

भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस मोनालिसा ( monalisa ) हमेशा से अपनी हॅाटनेस और बोल्ड अंदाज को लेकर चर्चाओं का हिस्सा रही हैं। कॅरियर की शुरुआत में उन्हें अंतरा विश्वास के नाम से जाना जाता था। लेकिन इस एंटरटेंमेंट दुनिया ने इनका नाम मोनालिसा रख दिया। एक्ट्रेस ने बिग बॅास के घर में भी बेहिसाब पॅापुलेरिटी हांसिल की थी। एक्ट्रेस अब भोजपुरी फिल्मों से दूर हैं। लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आज एक्ट्रेस अपने एक शो के लिए लाखों रुपए वसूलती हैं। लेकिन हमेशा ऐसा नहीं था। एक वक्त था जब वे हर दिन काम कर महज 120 रुपए कमाती थी।

अंतरा विश्वास का जन्म 21 नवम्बर, 1982 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुआ था। मोनालिसा ने अपने घर की मदद करने के लिए महज 15 वर्ष की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। वह कोलकाता के होटल में छोटी सी नौकरी किया करती थी। इस होटल में उन्हें हर दिन काम के 120 रुपए मिला करते थे।

अगर एक्ट्रेस मोनालिसा की पर्सनल लाइफ को लेकर बात की जाए तो उनका नाम भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह के नाम के साथ जुड़ चुका है। हालांकि एक्ट्रेस तकरीबन 10 साल तक विक्रांत के साथ लिवइन रह चुकी हैं। बिग बॉस ( bigg boss 10 ) के दसवें सीजन में उन्होंने बीबी हाउस में भोजपुरी एक्टर 'विक्रम सिंह राजपूत' के साथ शादी की थी। बिग बॅास के अलावा वह नच बलिए शो का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

Published on:
16 Nov 2022 11:08 am
Also Read
View All