टॉलीवुड

भोजपुरी फिल्‍म ‘निरहुआ चलल लंदन’ यूट्यूब पर हुई रिलीज, 48 घंटे में मिले इतने व्यूज

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 14 फरवरी को रिलीज हुई थी।

less than 1 minute read
Oct 28, 2019
nirahua_chalal_london_bhojpuri_film.jpg

नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पॉप्युलर जोड़ी निरहुआ और आम्रपाली एक बार फिर अपनी फिल्म 'निरहुआ चलल लंदन' से भोजपुरी सिनेमा में छा गए हैं। फिल्‍म को Worldwide Records Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। ये फिल्म रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। फिल्म के घर घंटे व्यूज बढ़ते ही जा रहे हैं। फिल्म को रिलीज हुए अभी 48 घंटे ही हुए हैं। इतनी ही देर में फिल्म को 42लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है।

दरअसल, निरहुआ चलल लंदन (Nirahua Chalal London) इसी साल 14 फरवरी को रिलीज हुई थी।इसके बाद अब फिल्म को यूट्यूब पर भी रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म को बॉलीवुड फिल्म गल्ली बॉय के रिलीज किया था। बावजूद इसके फिल्म ने अच्छा कलेक्सन किया था। ये फिल्म भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे महंगी फिल्म है। फिल्म में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे लीड रोल में है।

बताते चलें ये एक फैमिली मूवी है। इस फिल्म का निर्देशन चंद्रा पंत ने किया है। वहीं फिल्‍म में मनोज टाईगर, सुनील थापा, सबीन श्रेष्ठ, किरण यादव, गोपाल राय, अनूप अरोरा, संतोष पहलवान, सुषमा अधिकारी, रश्मि भाटिया, संतोष मिश्रा, सोनू खत्री भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्‍म की कहानी संतोष मिश्रा ने लिखी है। वहीं सोनू खत्री ही फिल्म के निर्माता भी हैं।

Published on:
28 Oct 2019 08:59 pm