Rashmika Mandanna On Vijay Deverakonda: साउथ सिनेमा की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने फिल्म ‘राणाबाली’ में अपने पति और अभिनेता विजय देवरकोंडा की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की है। उन्होंने विजय के अभिनय की तुलना अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ में निभाए गए किरदार से की। रश्मिका के मुताबिक, जिस तरह अल्लू अर्जुन अपने किरदार पुष्पा में पूरी तरह डूब गए थे, उसी तरह विजय भी ‘राणाबाली’ में अपने किरदार में खोए हुए नजर आए।