उन्होंने आगे कहा कि अगर सरकार या सत्ताधारी दल के लोगों को लगता है कि युवा ‘व्यवस्था में बदलाव’ की मांग कर रहे हैं, तो लोकतंत्र में सरकार बदलने का रास्ता संविधान और चुनाव के जरिए ही है। प्रकाश राज ने अपने बयान में महात्मा गांधी और अहिंसा का उल्लेख करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता मतदान और शांतिपूर्ण विरोध के जरिए अपनी राय रख सकती है।