टॉलीवुड

VIDEO: ‘मैंने उनको सजन चुल लिया’ में 4 हॉट अभिनेत्री संग रोमांस करेंगे पवन सिंह, यूट्यूब पर ट्रेलर मचा रहा धमाल

इससे पहले काजल और पवन की फिल्म 'छलकत हमरो जवनियां' काफी हिट फिल्म रह चुकी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Feb 2019, 11:01 AM IST
Bhojpuri actor Pawan Singh kajal raghwani
Bhojpuri actor Pawan Singh kajal raghwani

Bhojpuri actor Pawan Singh और kajal Raghwani लंबे समय के बाद फिल्म 'मैंने उनको सजन चुन लिया' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ है। ट्रेलर को काफी पंसद किया जा रहा है। इसमें जहां एक ओर पवन सिंह का दबंग अंदाज देखने को मिल रहा है। वहीं वह काजल संग रोमांस करते भी दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इससे पहले काजल और पवन की फिल्म 'छलकत हमरो जवनियां' काफी हिट फिल्म रह चुकी है। इसके बाद अब दोनों 'मैंने उनको सजन चुन लिया' से बॉक्‍स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार हैं।

फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें काजल और पवन सिंह के अलावा भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे, अंजना सिंह, प्रीति विस्‍वास भी नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर सभी स्टार्स उत्साहित हैं। बता दें कि पवन सिंह को भोजपुरी पावरस्‍टार कहा जाता है। क्योंकि उनकी अधिकतर फिल्में एक्शन से भरपूर होती हैं।

Updated on:
8 Feb 2019, 11:01 AM IST
Published on: