
इंटरनेट सनसनी प्रिया प्रकाश वारियर की पॉपुलैरिटी कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोशल मीडिया पर आज भी उनका गजब का क्रेज है। आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। हाल ही में प्रिया प्रकाश का एक मेकअप रुम का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में वो मेकअप कराती दिख रही हैं।
वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में प्रिया प्रकाश मेकअप रूम में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने आंखों पर स्मोकी मेकअप कर रखा है। वहीं, हेयरस्टाइलिस्ट उनके बाल सेट कर रही हैं।इस दौरान प्रिया अपने मोबाइल में बिजी हैं । इसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं और उनकी अदा देखने वाली है । प्रिया की खूबसूरती के पीछे उनके मेकअप आर्टिस्ट का हाथ है। वीडियो में लुक कंप्लीट होने के साथ वह प्यारी सी स्माइल के साथ एक बार फिर से आंख मारती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन में अाई नजर
प्रिया अब विज्ञापन में भी नजर आने लगी हैं।वह एक बड़ी कंपनी के लिए चॉकलेट का ऐड कर रही हैं। इस ऐड को आईपीएल मैच के दौरान देखा भी जा सकता है। इस ऐड में वह स्टेडियम में बैठी नजर रही हैं। कुछ ही दूरी पर क्रिकेटर्स प्रैक्टिस कर रहे हैं। जब प्रिया के पास बॉल आती है तो उनमें से एक खिलाड़ी प्रिया से बॉल उठाकर देने को कहता है, जवाब में प्रिया बोलती हैं- मैं फेंकी हुई चीज नहीं उठाती।
इंस्टाग्राम पर बढ़े फॉलोअर्स
प्रिया प्रकाश वारियर के फेमस होने की वजह से ही उनके इंस्टाग्राम एकाउंट पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 54 लाख के आंकड़े को क्रॉस कर चुकी है।
बताते चलें प्रिया प्रकाश का जन्म त्रिशूर (केरल) में हुआ था। वे त्रिशूर के विमला कॉलेज में बी-कॉम फर्स्ट ईयर की स्टुडेंट हैं।फिल्म में भी प्रिया ने स्टुडेंट का किरदार निभाया था।मूवी के गाने (Manikya Malaraya Poovi)' के वीडियो में उनकी आंखों की शरारत ने उन्हें पॉपुलर बनाया था।