टॉलीवुड

सपना चौधरी ने एक बार फिर यूट्यूब पर उड़ाया गर्दा, ‘नजर…’ पर हो रहा वीडियो वायरल

सपना चौधरी बॉलीवुड में अपने कॅरियर का आगाज बतौर एक्ट्रेस करने जा रही हैं।
2 min read
• •
Updated: 4 Nov 2018, 5:41 PM IST
Sapna Chaudhary
Sapna Chaudhary

हरियाणवी (Haryanvi) सिंगर और डांसर सपना चौधरी का इन दिनों 'नजर...' गाने पर एक वीडियो यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। सपना की फैन फॉलोइंग आज इतनी है कि उनकी कोई भी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर आता है तो वह तेजी से वायरल हो जाता है। सपना भोजपुरी (Bhojpuri) और पंजाबी (Punjabi) से लेकर बॉलीवुड (Bollywood) इंडस्ट्री तक, हर जगह अपने जबरदस्त डांस के जरिए धमाल मचा चुकी हैं।

इतने लाख बार देखा गया वीडियो

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हाल ही में सपना ने बिग बॉस सीजन 12 में आकर अपने डांस के जलवे से घर में मौजूद कंटेस्टेंट का दिल जीत लिया। जिसके बाद घर वाले कुछ देर तक सिर्फ उन्हीं की बात करते रहे। बहरहाल, अगर इस वीडियो की बात की जाए तो उनके डांस के इस वीडियो को यूट्यूब पर 91 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसमें वह एक स्टेज परफॉर्मेंस दे रही हैं और उनके डांस को लाइव देखने के लिए काफी भीड़ नजर आ रही है।

'बिग बॉस 11' रह चुकीं कंटेस्टेंट

बता दें, सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने 'बिग बॉस 11 (Bigg Boss 11)' में शिरकत की थी, और वे सलमान खान समेत अपने दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही थीं। 'बिग बॉस' में सपना चौधरी ने तो दीपिका पादुकोण के सामने ऐसा डांस करके दिखाया था कि वो भी उनके डांस की कायल हो गई थीं। 'बिग बॉस' से बाहर आते ही उन्होंने काफी ख्याति बटोरी और वह बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी सिनेमा तक में अपना डांस का जलवा बिखेरने लगीं। अब ऐसा कहा जा रहा है कि सपना चौधरी बॉलीवुड में अपने कॅरियर का आगाज बतौर एक्ट्रेस करने जा रही हैं।

Updated on:
4 Nov 2018, 5:41 PM IST
Published on: