टॉलीवुड

डांसर सपना के ये हैं टॅाप 5 आइटम सॅान्ग, गाना सुनते ही थिरकने लगेंगे कदम

हाल में उनके कई गाने हिट हुए हैं। आइए देखते हैं उनकी लिस्ट...
2 min read
• •
Updated: 9 Jul 2018, 1:57 PM IST
sapna chaudhary top 5 item songs
sapna chaudhary top 5 item songs

जानी-मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी जब से सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस में दिखी हैं तभी से वह लाइमलाइट में आ गई हैं। लोग लगातार उनके बारे में जानने को उत्सुक रहते हैं। आए दिन सपना को लेकर खबरें आती रहती हैं। अभी तक सपना हरियाणावी गानों और बॅालीवुड आइटम नंबर पर ठुमके लगा चुकी हैं और अब वह भोजपुरी सिनेमा में भी एन्ट्री ले चुकी हैं। जी हां हाल भोजपुरी फिल्म 'बैरी कंगना-2' में उनका एक आइटम सॉन्ग रिलीज हुआ है। गाने का नाम 'मेरे सामने आके' है। यह गाना 5 जुलाई को रिलीज हुआ है और अब तक इस सॉन्ग को अब तक 652,488 व्यूज मिल चुके हैं।

इन दिनों यह गाना काफी वायरल हो रहा है। सपना के इस गाने को इंदू सोनाली ने लिखा है। वहीं श्याम देहाती-मधुकर आनंद ने इसे कंपोज किया है। 'बैरी कंगना-2' फिल्म को अशोक त्रिपाठी ने डायरेक्ट किया है।

गौरतलब है कि सपना इससे पहले बॅालीवुड फिल्म वीरे की वेडिंग और नानू की जानू में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा हाल में उनके कई गाने हिट हुए हैं। आइए देखते हैं उनकी लिस्ट...

1. तेरी आखयों का यो काजल

2. घूंघट की ओट में

3. तू चीज लाजवाब

4. बदली बदली लागे

सपना चौधरी का विवाद

सपना चौधरी को 17 फरवरी 2016 में अपनी एक रागिनी के कारण विवादों ने घेरा था। गुड़गांव के चक्करपुर में आयोजित कार्यक्रम में सपना चौधरी ने रागिनी 'बिगड़ग्या' गाईं थीं। इस रागिनी के जरिए उन्होंने दलितों पर सवाल उठाए थे और जातिसूचक शब्द बोले थे। रागिनी के बोलों पर आपत्ति जताते हुए हिसार में बहुजन आजाद मोर्चा ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद सपना चौधरी के खिलाफ गुड़गांव में एफआईआर दर्ज की गई थी। इस बात से आहत होकर सपना चौधरी ने जहर खा लिया और आत्महत्या की कोशिश की।

Published on:
Also Read
View All
कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं

Jailer 2 Controversy: विवाद पर मोहनलाल के बॉडी डबल जॉबी कोडकारा की सफाई, बोले- फिल्म में कहीं नहीं दिखा मेरा चेहरा