टॉलीवुड

तमिल एक्ट्रेस प्रियंका ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी चौंकाने वाली बात

प्रियंका की मौत की सबसे पहली जानकारी उनकी नौकरानी को लगी थी।
2 min read
• •
Updated: 18 Jul 2018, 4:19 PM IST
priyanka
priyanka

इंडस्ट्री अभी एक सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि फिल्मी दुनिया से एक और बुरी खबर सामने आ रही है। तमिल इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका ने अपने वलासारावक्कम में स्थित अपने घर पर ही फांसी लगाकर जान दी है। प्रियंका तमिल टीवी शो वामसम में ज्योतिका के किरदार के लिए फेमस थीं। इस शो में वह प्रियंका ने बाहुबली में शिवगामी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री रम्या कृष्णनन के साथ नजर आईं थीं।

बॉडी के पास मिला सुसाइड नोट :
खबरों की मानें तो प्रियंका की मौत की सबसे पहली जानकारी उनकी नौकरानी को लगी थी। इसके बाद उन्होंने इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस और दूसरे लोगों को दी। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह प्रियंका की नौकरानी जैसे ही एक्ट्रेस के घर पर पहुंची तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। अंदर कमरे में प्रियंका का शव पंखे से लटका हुआ था। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल को सील कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में प्रियंका ने मौत की वजह घरेलू विवाद बताया है।

बच्चे न होना हो सकती है मौत की वजह:
रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका की तीन साल पहले शादी हुई थी, लेकिन अभी तक उसको कोई बच्चा नहीं था। बच्चे न होना ही परिवार में विवाद का मुख्य कारण बताया जा रहा है। प्रियंका पिछले दो महीने से अपने पति से अलग रह रही थीं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Updated on:
18 Jul 2018, 4:19 PM IST
Published on:
Also Read
View All
कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं

Jailer 2 Controversy: विवाद पर मोहनलाल के बॉडी डबल जॉबी कोडकारा की सफाई, बोले- फिल्म में कहीं नहीं दिखा मेरा चेहरा