टॉलीवुड

तमिल एक्टर थवासी का 60 साल की उम्र में कैंसर के चलते हुआ देहांत, हाल ही में वीडियो के जरिए मांगी थी मदद

तमिल एक्टर थवासी ( Tamil Actor Thavasi ) का 60 साल में निधन हो गया है। वह काफी समय से कैंसर से ग्रस्त थे। उनकी भोजन की नली में कैंसर था। बीती रात 8 बजे उन्होंने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया
2 min read
• •
Updated: 24 Nov 2020, 3:34 PM IST
Tamil Actor Thavasi Passed Away At 60 Year
Tamil Actor Thavasi Passed Away At 60 Year

नई दिल्ली। साल 2020 का कहर बढ़ता ही जा रहा है। एक ओर जहां तेजी से कोरोनावायरस ( Coronavirus ) से पूरे देश में अपने पैर पसार चुका है। वहीं दूसरी ओर बड़ी हस्तियों की जान जाने का सिलसिला जारी है। तमिल के प्रसिद्ध अभिनेता थवासी ( Tamil Actor Thavasi ) का निधन हो गया है। जी हां, अभिनेता ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया है। खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि उनकी खाने की नली में कैंसर था। जिसकी वजह से उनकी तबीयत बेहद ही खराब थी।

अभिनेता के देहांत की जानकारी अस्पताल के ही निदेशक ने दी है। थवासी का इलाज सरवनन मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में चल रहा था। अस्पताल के निदेशक डॉ.पी सरवनन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से लिखा है कि 11 नवंबर को चरित्र कलाकार थावसी को खाने की नली में कैंसर होने के चलते इलाज के लिए एडमिट कराया गया था। वह उन्हें ओशोफैगल स्टेंट की मदद से एक अलग कमरे में उनका इलाज कर रहे थे। कुछ समय बाद उन्हें सांस लेने की दिक्कत होने लगी। जिसकी वजह से उन्हें गहन चिकित्सा इकाई में ले जाया गया था। जहां उन्होंने बीती रात 8 बजे आखिरी सांस ली। वह उनके परिवार, दोस्तों और फैंस के लिए संवेदना व्यक्त करते हैं।

आपको बता दें कुछ समय पहले थवासी ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि वह कैंसर की बीमारी से पीड़ित हैं और वह आर्थिक तंगी से गुज़र रहे हैं। उन्होंने अपने फैंस को वीडियो में बताया था कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल से भी ज्यादा समय तक काम किया है। वीडियो में उन्होंने अपनी कई फिल्मों का भी जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि उन्हें इस बात का एहसास तक नहीं था कि वह कैंसर जैसी बीमारी का शिकार हो जाएगें। थवासी ने वीडियो में बताया था कि वह ठीक से बात भी नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने लोगों से उनकी मदद करने की गुहार भी लगाई थी।

Published on:
Also Read
View All
कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं

Jailer 2 Controversy: विवाद पर मोहनलाल के बॉडी डबल जॉबी कोडकारा की सफाई, बोले- फिल्म में कहीं नहीं दिखा मेरा चेहरा