
मेगास्टार रजनीकांत ने कहा है कि उन्हें यह देखकर दुख होता है कि भारत की युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति और परंपरा को भूल रही है। रजनीकांत ने यह बात अपनी आगामी फिल्म '2.0' के संगीत लॉन्च के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में कही। करण जौहर , अभिनेता राणा दग्गूबाती और आरजे बालाजी ने यह संगीत लॉन्च कार्यक्रम शनिवार को बुर्ज पार्क में आयोजित किया।इस कार्यक्रम में अभिनेता अक्षय कुमार , अभिनेत्री एमी जैक्सन और मेगास्टार रजनीकांत व उनके परिवार से वाइफ लता, बेटी ऐश्वर्या व सौंदर्या और दामाद व अभिनेता धनुष भी शामिल हुए।
अपनी संस्कृति को भूले नहीं, आनंद उठाएं...
जब करण ने रजनीकांत से पूछा कि मौजूदा समय की कौन-सी चीजों को आप पसंद या नापसंद करते हैं, तो उन्होंने कहा, "मुझे क्या पसंद है वह यह है कि वह जिम्मेदार व विनम्र हैं, मुझे जो पसंद नहीं है वह यह है कि युवा पीढ़ी धीरे-धीरे हमारी अपनी परंपरा और संस्कृति को भूल रही है। यह दुख की बात है और उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। उन्हें इसका आनंद उठाना चाहिए और हमारी संस्कृति और परंपरा को कभी नहीं भूलना चाहिए।"
वाइफ लता ने पति रजनीकांत पर गर्व जताया...
कार्यक्रम में रजनीकांत की वाइफ लता ने कहा, "यह मेरे लिए बहुत बड़ा क्षण है। मुझे अपने पति पर बहुत गर्व है। मैं 2.0 में उनकी कड़ी मेहनत के लिए उन्हें सलाम करना चाहती हूं। इसके अलावा, मैं एमी, रहमान, शंकर और अन्य सभी को शुभकामनाएं देना चाहती हूं, जिन्होंने इस परियोजना को संभव बनाया है।"
संगीत लॉन्च के शुरू होने के कुछ घंटों पहले ही यूट्यूब और अन्य साइट्स पर '2.0' के गाने रिलीज होने के बावजूद फिल्म के सदस्यों ने कार्यक्रम पर इसका कोई असर पडऩे नहीं दिया और एमी, अक्षय व रहमान ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से इसे यादगार बना दिया। अक्षय की एंट्री ने सबका दिल जीत लिया। यह फिल्म 2018 की शुरुआत में रिलीज होगी।