टोंक

video: रातभर जमे रहे लोग, 16 घंटे बाद तलाई से निकाला शव

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Oct 21, 2018
16-hours-later-found-dead-body
टोंक में शनिवार को धन्नातलाई में गिरे युवक को तलाशता दल।

टोंक. कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित धन्नातलाई की पाळ पर शराब के नशे में हुए झगड़े के बाद शुक्रवार रात 8 बजे गिरे युवक को पुलिस ने 16 घंटे बाद शनिवार दोपहर 12 बजे निकाला।

इसके लिए पुलिस को एसडीआरएफ के 10 सदस्यों को बुलाना पड़ा। मृतक धन्नातलाई निवासी अनुराग (22) पुत्र जसवंत लोदी है। वह वहीं के रहने वाले मनीष के साथ शराब के नशे में गुरुवार रात 8 बजे धन्नातलाई में गिर गया था।

तब साथी को तो लोगों ने निकाल लिया था, लेकिन अनुराग की तलाश पूरी रात जारी थी। मशक्कत के बाद पुलिस ने शनिवार दोपहर शव निकाल लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों कहीं से शराब पीकर आ रहे थे।

उनके पास शराब भी थी। दोनों धन्नातलाई की पाळ पर बैठ गए और शराब पीने लगे। इस दौरान उनमें किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसमें वे दोनों ही धन्नातलाई में गिर गए।

आस-पास के लोगों ने उन्हें गिरते हुए देख लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से मनीष को तो बाहर निकाल लिया, लेकिन दूसरे का पता नहीं चला। संशाधन नहीं होने से पुलिस भी लाचार हो गई।

ना ही कोई गंदगी से भरी धन्नातलाई में उतरने को तैयार हुआ। ऐसे में पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश में जुट गई, लेकिन देर रात तक उसका पता नहीं चला।

ऐसे में शनिवार अलसुबह से फिर से तलाश जारी की गई। पुलिस वे धन्नतालाई से शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।


इंजन लगाकर पानी को निकाला बाहर: घटना बाद जिला कलक्टर आर. सी. ढेनवाल, उपखण्ड अधिकारी सी. एल. शर्मा समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। धन्नातलाई में जमा कीचड़ के चलते गोताखोर उसे तलाश नहीं पाए। ऐसे में इंजन लगाकर पानी को बाहर निकाला गया। दोपहर करीब 12 बजे दल को शव दिखाई दिया।


खदेडऩा पड़ा
धन्नातलाई में गिरे युवक की तलाशी के दौरान मुख्य सडक़ पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ऐसे में अवरुद्ध हो रहे यातायात तथा तलाशी में हो रही परेशानी को देखते हुए पुलिस को लोगों को खदेडऩा पड़ा।

Published on:
21 Oct 2018 11:51 am