कोटा

कृषि मंत्री के गृह क्षेत्र में पानी के लिए जगं लड़ते है सिपाही

बंथली. आमजन के दुख-दर्द में शामिल होकर सुरक्षा व शांति कायम करने वाले सिपाहियों को छह दिन से शुद्ध जल के लिए जंग लडऩी पड़ रही है। यह हाल पुलिस थाना दूनी का है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jan 2017, 8:00 PM IST
tonk
बंथली क्षेत्र के थाना दूनी में पानी के अभाव में छह दिन बंद पड़ा आरओ।

बंथली. आमजन के दुख-दर्द में शामिल होकर सुरक्षा व शांति कायम करने वाले सिपाहियों को छह दिन से शुद्ध जल के लिए जंग लडऩी पड़ रही है। यह हाल पुलिस थाना दूनी का है।

हैडकांस्टेबल हरफूल मीणा, पुलिसकर्मी निर्मल जैन, दुर्गालाल, गिर्राज गुर्जर आदि ने बताया कि दो साल पूर्व जलदाय विभाग के कुएं से थाने तक डलवाई गई पाइप लाइन जगह-जगह से क्षतिग्रस्त है।

इससे पूर्ण रूप से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। छह दिन में तो उन्हें एक बूंद भी पानी नहीं मिला। इससे उन्हें दूर-दराज के जल स्रोतों या बाजार से पानी मंगवाना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि वैसे तो समस्या करीब एक वर्ष से चल रही है। आखिरकार उन्हें मजबूरी में उन्हें थाने में लगे ट्यूबवैल का फ्लोराइडयुक्त पानी पीना पड़ रहा है।

अब वह भी खराब हो गया। इस दौरान कई बार जलदाय विभाग के स्थानीय कर्मचारियों व अभियंताओं को अवगत कराया, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।

परिजनों को आ रही परेशानी

पुलिसकर्मियों ने बताया कि थाने में अकेले रहने वाले पुलिसकर्मी तो इधर-उधर से पानी लाकर प्यास बुझा लेते हैं, लेकिन आवासों में दूसरी मंजिल में रहने वाले कार्मिकों व परिजनों को अधिक परेशानी हो रही है।

उन्होंने बताया कि थाना परिसर व आवासों में वर्तमान पांच दर्जन पुलिसकर्मी व उनके परिजन रह रहे हंै। थानाप्रभारी को भी पानी खरीदकर मंगवाना पड़ रहा है।

थाना परिसर व आवासों में लगे आरओ भी आए दिन खराब हो जाते हैं, जिनकी हर दो माह बाद मरम्मत करानी पड़ रही है।

Published on: