
मालपुरा. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से रविवार को सुबह आदर्श नगर स्थित बालिका आदर्श विद्या मन्दिर से पथ संचलन निकाला गया। संचलन से पूर्व विद्यालय में विजयादशमी उत्सव मनाया जाकर शस्त्र पूजन किया जाकर पथ संचलन शुरू हुआ।
पथ संचलन में सभी स्वयंसेवक गणवेश राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शस्त्र के साथ मौजूद रहे। पथ संचलन शहर के सभी मुख्य मार्गों से होकर प्रारम्भ के स्थान पर पहुंच कर विसर्जित हुआ।
पथ संचलन में आदर्श विद्या मन्दिर के विद्यार्थी जयघोष के साथ चले। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से पथ संचलन मार्ग में सुरक्षा के व्यापक प्रबन्ध किए। पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवकों का कस्बावासियों ने पुष्प वर्षा कर व रंगोलियां सजाकर स्वागत किया।
निकाला पथ संचलन
उनियारा. कस्बे में रविवार को दशहरा महोत्सव के तहत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवकों ने जयघोष के साथ पथ संचलन निकाला। पथ संचलन गढ़ से प्रांरभ होकर कस्बे के मार्गों से होता हुआ नए बस स्टैण्ड के पास संत सुन्दरदास सामुदायिक सेवा संस्थान में पहुंचा।
जहां स्वयं सेवकों को अल्पाहार करवाया गया। इससे पूर्व गढ़ में शस्त्र पूजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विभाग प्रमुख रामप्रकाश विजय ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ राष्ट्र सेवा एवं मानवसेवा के लिए तत्पर रहता है। मुख्य अतिथि सेवानिवृत प्रधानाध्यापक विश्वनाथ नरूका रहे।
पथ संचलन में 200 स्वयं सेवक गणवेश में घोष की ताल पर कदम ताल करते हुए चल रहे थे। संचलन के दौरान कई जगह महिला-पुरुषों ने पुष्पवर्षा भी की। इस अवसर पर खण्ड प्रमुख प्रेमचन्द जैन एडवोकेट एवं खण्ड व्यवस्थापक गिरधारी गगरानी, शंकर लाल ठाडा आदि मौजूद थे।