टोंक. जिले में बछबारस के मौके पर सोमवार को गाय व बछड़ों की पूजा की गई। महिलाओं ने व्रत रखकर सुबह गाय की पूजा की। उन्हें चना व गुड़ खिलाया। इसके बाद सामूहिक रूप से कहानी सुनी।
टोंक. जिले में बछबारस के मौके पर सोमवार को गाय व बछड़ों की पूजा की गई। महिलाओं ने व्रत रखकर सुबह गाय की पूजा की।
उन्हें चना व गुड़ खिलाया। इसके बाद सामूहिक रूप से कहानी सुनी।
टोडारायसिंह. कस्बे समेत ग्रामीण क्षेत्र में बछबारस पर महिलाओं ने गाय की पूजा की। इस मौके पर उपवास रखकर कहानी सुनी।
मोर, भासू, दतोब, खरेड़ा, बावड़ी में भी गाय की पूजा की गई।
मालपुरा. कस्बे में बछबारस पर महिलाओं ने गो माता की पूजा-अर्चना की तथा घरों में कथा सुनाई गई। महिलाओं ने पूजा में भाग लिया।
श्रीगोपाल गोशाला में पूजा के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही।
देवली. शहर में बछबारस पर महिलाओं ने गाय व बछड़ों की पूजा की। उन्हें चने व मक्के की रोटी खिलाई।
इस दौरान बस स्टैण्ड स्थित गोशाला में बछबारस की दिनभर महिलाओं तांता लगा रहा।
डिग्गी. उपतहसील क्षेत्र में सोमवार को बछबारस पर महिलाओं ने गोवंश की पूजा की। इसी प्रकार चांदसेन में मालियों के मोहल्ले में महिलाओं ने बछबारस पर गायों की पूजा-अर्चना कर उन्हें गुड़ आदि खिलाया
नासिरदा. क्षेत्र में बछबारस का पर्व मनाया गया। महिलाओं ने गाय की पूजा-अर्चना की। गाय के लच्छा बांधकर, मेहन्दी लगाई तथा चने खिलाए।
इसके अलावा आसपास के गांवों में भी बछबारस मनाई गई।
लाम्बाहरिसिंह. कस्बे समेत गांवों में महिलाओं ने गाय की पूजा कर बछबारस मनाई।
पचेवर. कस्बे में बछबारस पर महिलाओं ने गाय की पूजा की।
पीपलू. कस्बे में बछबारस पर महिलाओं ने गाय की पूजा कर कथा सुनाई तथा गायों को तिलक किया।