टोंक

ग्राम पंचायत के पास नहीं मिले दस्तावेज: खनिज विभाग ने जांच में अवैध बताकर 1500 टन बजरी का स्टॉक किया जब्त

टोंक जिले के झिराना से टोडारायसिंह मार्ग पर बड़ा मौजा में किए गए 1500 टन बजरी के स्टॉक को खनिज विभाग ने अवैध बताकर जब्त करने की कार्रवाई शुरू की है। खनिज विभाग के फाेरमैन रघुवीरसिंह ने बताया कि झिराना के केदारप्रसाद चौधरी ने बड़ा मौजा के यहां बजरी के अवैध स्टॉक होने की शिकायत खनिज विभाग टोंक व मुख्य सचिव को की थी।
less than 1 minute read
Feb 18, 2024

सहायक खनिज अभियंता के आदेशों की पालना में मौके पर जांच करने पहुंचे। जहां सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी से दो ढ़ेरों में पड़ी करीब 1500 टन बजरी के स्टॉक को लेकर पूछताछ की। सरपंच की ओर से उपलब्ध करवाए गए दस्तावेज अवैध पाए गए।

रवन्ना टोंक से निवाई, टोंक से जयपुर तथा डिग्गी, मालपुरा के पाए गए। इस पर गत 10 फरवरी को बजरी जब्त करते हुए ग्राम विकास अधिकारी को सुपुर्द की गई थी। इसके बाद भी ग्राम पंचायत सरपंच ने स्टॉक को लेकर अपना पक्ष नहीं रखा।

इसके बाद अभियंता के आदेश पर अब जब्तशुदा बजरी को यहां से उठवाकर मूंडिया मारखेड़ा नाके पर खाली करवाया जा रहा है। जहां से नीलामी की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान झिराना पुलिस थाना जाप्ता भी मौजूद रहा।

इधर, ग्राम पंचायत झिराना सरपंच अशोक राव ने बताया कि पंचायत में स्वीकृत 2.50 करोड़ के निर्माण कार्यों को करवाए जाने को लेकर राजकीय प्राथमिक विद्यालय के खेल मैदान में रॉयल्टी शुदा बजरी का स्टॉक किया था। यहीं पर 10 डंपर गिट्टी, 1500 कट्टे सीमेंट का भी स्टॉक किया हुआ है। दस्तावेज विभाग को दिखाए। लेकिन उन्होंने दस्तावेत नहीं माने। जबकि शिकायत गलत है।

Published on:
18 Feb 2024 06:52 pm