टोंक

board exam 2024 : तैयारी में जुटा शिक्षा विभाग, 12 वीं की 29 फरवरी तो 10 वीं की 7 मार्च से शुरू होगी परीक्षाएं

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (आरबीएससी) की ओर से सत्र 2023-24 के लिए होने वाली माध्यमिक, उच्च माध्यमिक परीक्षाओं के सफल आयोजन को लेकर शिक्षा विभाग तैयारी में जुटा हुआ है।  
2 min read
Feb 18, 2024
board exam 2024 : तैयारी में जुटा शिक्षा विभाग, 12 वीं की 29 फरवरी तो 10 वीं की 7 मार्च से शुरू होगी परीक्षाएं
board exam 2024 : तैयारी में जुटा शिक्षा विभाग, 12 वीं की 29 फरवरी तो 10 वीं की 7 मार्च से शुरू होगी परीक्षाएं

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (आरबीएससी) की ओर से सत्र 2023-24 के लिए होने वाली माध्यमिक, उच्च माध्यमिक परीक्षाओं के सफल आयोजन को लेकर शिक्षा विभाग तैयारी में जुटा हुआ है। टोंक जिले में इस बार परीक्षार्थियों की कुल संख्या कुल 36614 है। इनमें माध्यमिक/ प्रवेशिका में 19703 और उच्च माध्यमिक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष परीक्षार्थियों की संख्या 16911 है।

उच्च माध्यमिक स्तर की परीक्षाएं 29 फरवरी से तथा माध्यमिक स्तर की परीक्षाएं 7 मार्च से शुरू होगी। उच्च माध्यमिक स्तर पर परीक्षाएं 4 अप्रेल तक और माध्यमिक स्तर पर परीक्षाएं 30 मार्च तक होगी। दोनों ही माध्यमों की परीक्षाओं का समय सुबह 8.30 से दोपहर 11.45 बजे तक रहेगा।


118 परीक्षा केन्द्र बनाए

जिले में कुल 118 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। जिनमें 110 राजकीय और 8 निजी परीक्षा केन्द्र शामिल है। माध्यमिक की परीक्षा के लिए 6 व केवल उच्च माध्यमिक स्तर परीक्षा के लिए एक और माध्यमिक/उच्च माध्यमिक स्तर के परीक्षा केन्द्रों की संख्या 111 है।

तीन नवीन केन्द्र बनाए

गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष विभाग ने जिले में तीन नवीन परीक्षा केन्द्र बनाए हैं। इनमें राउमावि तिलांजु, राउमावि देवली गांव (मा/उमा स्तर) व राउमावि मलिकपुर माध्यमिक स्तर की परीक्षा के लिए शामिल है।

कार्यशाला 21 को दूनी में

परीक्षा के सफल संचालन के लिए शिक्षा विभाग की और से परीक्षा संचालन में लगे कार्मिकों की आमुखिकरण कार्यशाला का आयोजन 21 फरवरी को राउमावि दूनी में किया जाएगा। जिसमें विभाग की और से मिले दिशा-निर्देशों पर चर्चा की जाएगी।

चार केन्द्र बंद किए

इस बार गत वर्ष के मुकाबले बोर्ड के मापदण्ड के अनुसार परीक्षार्थियों की संख्या नहीं होने के कारण इस बार चार परीक्षा केन्द्र बन्द कर दिए गए हैं।

9 केन्द्र केकड़ी जिले के अधीन

कांग्रेस सरकार की ओर से नए जिले बनाए जाने के कारण टोडारायङ्क्षसह के परीक्षा केन्द्र केकड़ी जिले में चले गए हैं। जिनमें राउमावि टोडारायङ्क्षसह, कंवरावास, मोर, पंवालिया, उनियारा खुर्द, भांसू, बांसेड़ा, राउमावि टोडा तथा दतोब के परीक्षा केन्द्रों का सम्पूर्ण संचालन जिला परीक्षा संचालन समिति केकड़ी की ओर से किया जाएगा।

इनका किया गठन

अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकार माध्यमिक (शैक्षिक प्रकोष्ठ) चौथमल चौधरी ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए बोर्ड और विभाग की ओर से 118-118 केन्द्राधीक्षक व अतिरिक्त केन्द्राधीक्षक, 45 पेपर कॉडिनेटर, 2 हजार वीक्षक, पर्वक्षक व फील्ड सुपरवाइजर तथा 8 निजी केन्द्रों पर जिला प्रशासन की ओर से माईक्रोऑब्र्जवर विशेष रूप से लगाए गए हैं।

-बोर्ड व जिला परीक्षा संचालन समिति से मिले दिशा-निर्देशों के अनुसार बोर्ड परीक्षा का आयोजन पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। परीक्षा में लगे सभी कार्मिकों को दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
- मीना लसारिया, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) टोंक

Published on:
18 Feb 2024 10:55 am