राजकीय महाविद्यालयों में हुए छात्रसंघ चुनाव में जीते प्रत्याशियों का जुलूस बुधवार रात तथा गुरुवार को भी निकाला गया।
टोंक. राजकीय महाविद्यालयों में हुए छात्रसंघ चुनाव में जीते प्रत्याशियों का जुलूस बुधवार रात तथा गुरुवार को भी निकाला गया।
स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अध्यक्ष नरेन्द्र चौपड़ा, उपाध्यक्ष आशा गुर्जर, महासचिव रिंकी प्रजापत, संयुक्त सचिव बीना सैनी व कन्या महाविद्यालय में अध्यक्ष मीनाक्षी चौधरी, महासचिव किस्मत यादव की जीत पर समर्थकों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी कर खुशियां मनाई। शहर में बुधवार देर रात तक आतिशबाजी चलती रही।
शहर के राजकीय स्नातकोत्तर तथा कन्या महाविद्यालय में जीते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला।
रात को टोंक विधायक अजीत मेहता व प्रधान जगदीश गुर्जर ने जीते पदाधिकारियों का सम्मान किया। उन्होंने पदाधिकारियों का मुंह
मीठा कराया।
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष चन्द्रवीरसिंह चौहान व एबीवीपी के जिला सह संयोजक पंकज पहाडिय़ा ने बताया कि पहले कार्यकर्ता डाक बंगले में एकत्र हुए।
इसके बाद शहर के विजेताओं का जुलूस निकाला गया। घंटाघर पर आतिशबाजी कर खुशियां मनाई गई। इस दौरान एबीवीपी के सोनू राजोरा, रघुवीर नायक, लोकेश, शैलेन्द्र चौधरी, भाजयुमो महामंत्री सीताराम मोहनाबाद आदि
मौजूद थे।
मालपुरा. राजकीय महाविद्यालय में हुए छात्रसंघ चुनावों में उपाध्यक्ष पद पर विजयी हुए विकास सैनी का गुरुवार को विजयी जुलूस निकाला गया।
छात्रों की ओर से निकाला गया विजयी जुलूस व्यास सर्किल से नवीन मण्डी, सुभाष सर्किल, गांधी पार्क होते हुए पुरानी तहसील पहुंचा।
किया स्वागत
देवली. छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई की ओर से विजेता रहे अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों का बुधवार रात कांग्रेस कार्यालय में स्वागत किया गया।
ब्लॉक महामंत्री सत्यनारायण बूलिया ने बताया कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष जुगराज मीणा सहित महासचिव व संयुक्त सचिव का ब्लॉक अध्यक्ष रतनलाल हाड़ा ने स्वागत किया।
इस दौरान विनोद पुजारी, मुकेश गर्ग, जवाहर वर्मा, राजेन्द्र ग्वाला, राहुल सुवालका, सुरेश मीणा, कुलदीप, मुकेश मीणा आदि उपस्थित थे।