जांजगीर चंपा

हमले में दादी-पोता घायल

बंथली. दूनी थाना क्षेत्र के कनवाड़ा गांव में सोमवार को खेत में फसल काटने के मामूली विवाद के चलते एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के दादी-पोते पर हमला कर घायल कर दिया।
less than 1 minute read
tonk
खेत में फसल काटने के मामूली विवाद के चलते एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के दादी-पोते पर हमला कर घायल कर दिया।

बंथली. दूनी थाना क्षेत्र के कनवाड़ा गांव में सोमवार को खेत में फसल काटने के मामूली विवाद के चलते एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के दादी-पोते पर हमला कर घायल कर दिया।

परिजनों ने दोनों को दूनी अस्पताल में भर्ती कराया।

दूनी थानाप्रभारी शिवजीलाल गुर्जर ने बताया कि घायल कनवाड़ा निवासी बृजमोहनी देवी (60) पत्नी भज्जाराम धाकड़ व दयाराम (17) पुत्र रूपनारायण धाकड़ है।

उन्होंने बताया कि दादी-पोता खेत पर मूंग की फसल काटने गए थे।

इस दौरान रंजिश को लेकर गांव के ही आरोपित देवलाल, मदनलाल व उनकी पत्नियों ने लकडिय़ों व सरियों से हमलाकर दोनों को घायल कर दिया।

घायल महिला के पुत्र रूपनारायण धाकड़ ने दो महिला सहित चार जनों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दूनी थाने में दर्ज कराया है।

Also Read
View All
क्या छत्तीसगढ़ बन रहा है गड्ढों का प्रदेश? जर्जर सड़कों से परेशान ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, अर्जुनी में अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Chhattisgarh Government Jobs: 10 पद, 5 हजार आवेदन और 3 साल का इंतजार… फिर क्यों निरस्त हो गई औषधालय सेवक भर्ती?

बेटी के सामने माता-पिता ने तोड़ा दम, जांजगीर-चांपा में दर्दनाक हादसे से उजड़ा परिवार, जानें कैसे हुआ हादसा

Swine Flu Case: एक मौत के बाद दूसरा पॉजिटिव केस, जांजगीर-चांपा में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Cyber Safety Tips: अनिरुद्धाचार्य का साइबर ठगी पर प्रहार, जांजगीर के धार्मिक समागम में हजारों श्रद्धालुओं को फ्रॉड से बचने की दी सीख