टोंक

परशुराम जयन्ती महोत्सव पर सर्व समाज सद्भावना नागरिक अभिनन्दन समारोह में प्रतिभाओं का किया सम्मान

परशुराम जयन्ती महोत्सव पर जिले का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं को स्मृति चिह्न सौंपकर सम्मान किया गया।  

2 min read
Apr 23, 2018
टोंक. भगवान परशुराम जयन्ती महोत्सव के तहत सर्व समाज सदभावना नागरिक अभिनन्दन समारोह का आयोजन रविवार को हुआ।

टोंक. भगवान परशुराम जयन्ती महोत्सव के तहत सर्व समाज सदभावना नागरिक अभिनन्दन समारोह का आयोजन रविवार को हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि सर्व समाज एकता मंच के प्रदेशाध्यक्ष एवं कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पण्डित सीताराम शर्मा अलियाबाद थे। इस मौके पर जिले का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं को स्मृति चिह्न सौंपकर सम्मान किया गया।

पण्डित शिवकरण शर्मा की स्मृति में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि पण्डित सीताराम शर्मा अलियाबाद ने कहा कि वर्तमान में परिदृश्य में सामाजिक सदभाव की महत्ती आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सभी लोग एक-दूसरे धर्म का आदर करेंगे तो देश को आगे बढऩे से कोई नहीं रोक सकता।

अध्यक्षता कर रहे रामद्वारा के संत रामनिवास ने कहा कि मानव जीवन सदभाव कुल हो तो सार दिखाई देता है। मिटते हुए मानवता को आधार दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि धर्म की जय तभी होती है, जब अधर्म का नाश होगा। विशिष्ट अतिथि सेंट एन्सलेम निदेशक फादर योशोद्दीन ने कहा कि देश एक गुलदस्तां है।


फूल की खुशबू फैलती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में धार्मिकता की आवश्यकता है। काजी ताहिर इस्लाम, डॉ. मनु शर्मा, डा.अजीजुल्ला शिरानी, नीलिमा आमेरा, भाजपा शहर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री प्रशान्त बैरवा, राजकुमार करनाणी आदि ने विचार व्यक्त किए। कवि प्रदीप पंवार ने मंच संचालन किया।

इस मौके पर धनराज साहू, रामलाल सैनी, बाबूलाल शास्त्री, बृजबिहारी शर्मा, रोहित कुमावत, रमेश काला, अजीज कुरेशी, शिव फाउण्डेशन अध्यक्ष भरत शर्मा अलियाबाद युसूफ यूनिसर्वल, रईस अंसारी आदि मौजूद थे।

प्रतिभा सम्म्मान समारोह

मालपुरा. रावणा राजपूत समाज सेवा समिति युवा प्रकोष्ठ की ओर से रविवार को पीनणी रोड स्थित छात्रावास स्थल पर प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व वित्त राज्यमंत्री नमोनारायण मीणा, रावणा राजपूत समाज के प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह रावणा, पतंजलि योग राज्य प्रशिक्षक सरोज राठौड़, प्रधानाचार्य जगदीश सिंह, राउमावि डिग्गी प्रधानाचार्य सीमा राजावत, तिलांजू सरपंच प्रियंका नरूका ने समाज की 55 प्रतिभाओं का सम्मान किया।


समारोह में लोगों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि नमोनारायण मीणा ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान करने से उनको आगे बढऩे का अवसर मिलता है। प्रतिभा व पानी अपना रास्ता स्वयं तय करती है। उन्होंने रावणा राजपूत समाज में बालिकाओं को उच्च शिक्षा दिलाने की अपील की। रावणा राजपूत समाज के प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह रावणा ने कहा कि मालपुरा में बनने वाला छात्रावास मेवाड़ व हाड़ौती क्षेत्र का प्रथम छात्रावास होगा, जो समाज के सहयोग से ही
सम्भव है।


छात्रावास में रहकर समाज के विद्यार्थी अध्ययन कर उच्च पदों पर आसीन होकर समाज व देश का नाम रोशन करेंगे। समाज की प्रदेश में एक विशेष पहचान है। समाज ने हमेशा सेवा कार्य में आगे बढकऱ कार्य किया है। जिलाध्यक्ष नन्दकिशोर नरूका ने समारोह का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

शहर अध्यक्ष सीताराम राठौड़, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोरधन सिंह राठौड़, रघुवीर सिंह सहित समाज के लोगों की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया। समारोह में अतिथियों ने बीएसएफ के इंस्पेक्टर महेन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिंह नरूका सहित समाज की शैक्षणिक, राजनीतिक व राजकीय सेवा में चयनित 55 प्रतिभाओं का माल्यार्पण व प्रतीक चिह्न देकर सम्मान किया।

ये भी पढ़ें

वाहनों के आवागमन से उड़ती धूल बन रही परेशानी का सबब, श्वांस सहित अन्य बीमारियों से ग्रसित हो रहे लोग
Published on:
23 Apr 2018 04:39 pm
Also Read
View All