जांजगीर चंपा

देखेंvideo:भाजपा में शामिल हो रहे अल्पसंख्यक वर्ग से अन्य पार्टियों की बढ़ी चिन्ता

अल्पसंख्यक समुदाय भाजपा से जुड़ रहा है। इससे अल्पसंख्यकों को वोट बैंक मान रही पार्टियों में चिंता बढ़ गई है।
less than 1 minute read
tonk
टोंक के डाक बंगले में बुधवार को हुई भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक को सम्बोधित करते प्रदेशाध्यक्ष।

टोंक. भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मजीद मलिक कमाण्डो ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय भाजपा से जुड़ रहा है। इससे अल्पसंख्यकों को वोट बैंक मान रही पार्टियों में चिंता बढ़ गई है। मजीद बुधवार को डाक बंगले में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों के काम कराए जाए, ताकि वे पार्टी से जुड़ सके।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को सरकार योजनाओं की जानकारी दें। ताकि वे इनका लाभ उठा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा में अल्पसंख्यक समुदाय का विकास हुआ है। तभी तो समुदाय के लोग इससे जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कई विकास के कार्य कराएं हैं।

इसके कई उदाहरण भी हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहुर ने कहा कि काम ऐसा करो कि लोग बिना जोड़े आप से जुड़ जाए। इसके लिए कार्यकर्ताओं को जरूरतमंदों लोगों की मदद करनी चाहिए। इससे वे बिना कहे ही आप से जुड़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के विकास के लिए चिंतित हैं। जबकि कांग्रेस उन्हें वोट मान कर नजर अंदाज करती थी।

जबकि भाजपा सरकार ने उनके विकास पर ध्यान दिया है। बैठक में नगर परिषद सभापति लक्ष्मीदेवी जैन, मोर्चा के प्रदेश महामंत्री फारुक राणा, हमीद मेवाती, मुंसिफ खान, जिलाध्यक्ष विकार खान, भाजपा जिला महामंत्री नरेश बंसल, हेमंत लाम्बा, महावीर शर्मा, सफाई आयोग सदस्य दीपक संगत ने भी विचार व्यक्त किए।

इस दौरान वक्फ बोर्ड चेयरमैन अबुबकर नकवी, मदरसा बोर्ड के जिला संयोजक आसिफ नकवी, भाजपा जिला मंत्री रमेश गढ़वाल, यास्मीन खान, मोर्चा महामंत्री तोसीफ खान, उपाध्यक्ष छोटे अंसारी आदि मौजूद थे।

Published on:
07 Jul 2017 03:10 pm
Also Read
View All
Waterfall Accident: जांजगीर के नगरदा वाटरफॉल में दर्दनाक हादसा, झरने के पास चिकने पत्थर से फिसला युवक, मौके पर मौत

AAP Leader Accident: जांजगीर-चांपा में सड़क हादसा! बाइक सवार को बचाने के प्रयास में घायल हुए AAP नेता अभिषेक मिश्रा

Chhattisgarh Inspirational Story: एक कम्प्यूटर, सैकड़ों सपने… जानें कैसे शिक्षिका पल्लवी सिंह बदल रहीं गांव के बच्चों की दुनिया

Terrorist Attack: पापा, पापा बोलना सीख रहा था बेटा, आतंकियों ने मासूम के सामने ही पिता को मारी गोली, सक्ती के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Digital Agriculture India: धान बेचने वाले किसानों के लिए बड़ा अपडेट, जांजगीर-चांपा में एग्रीस्टैक पंजीयन नहीं तो नहीं होगी धान खरीदी, जानें