जोश से आजमाए दाव-पेच

लाम्बाहरिसिंह. कस्बे स्थित राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान पर चल रही राज्य स्तरीय 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग छात्र कबड्डी प्रतियोगिता में गुरुवार को अजमेर ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Aug 2016, 10:52 PM IST
tonk
लाम्बाहरिसिंह में गुरुवार को कबड्डी मैच में प्रतिद्वन्दी को पकड़ते खिलाड़ी।

लाम्बाहरिसिंह. कस्बे स्थित राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान पर चल रही राज्य स्तरीय 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग छात्र कबड्डी प्रतियोगिता में गुरुवार को अजमेर ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

शुक्रवार को दोनों आयु वर्गों के सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। राज्य मुख्य कोच बोदूराम रेवाड़ ने बताया कि सुपरलीग मैचों के बाद 17 वर्ष आयु वर्ग में अजमेर, भरतपुर, अलवर, एसएस बीकानेर ने सेमीफाइनल में जगह बना ली।

इसी प्रकार 19 वर्ष आयु वर्ग में अजमेर, हनुमानगढ़, चुरू, सीकर ने जगह बना ली है। साथ ही बताया कि 19 वर्ष आयु वर्ग में तीसरे व चौथे स्थान के लिए अलवर, चित्तौडग़ढ़, भरतपुर व बाड़मेर के बीच मैच होंगे।

वहीं 17 वर्ष आयु वर्ग में तीसरे व चौथे स्थान के लिए टोंक, जयपुर द्वितीय, चुरू व हनुमानगढ़ में मैच खेले जाएंगे।

Published on: