टोंक

बीसलपुर बांध को लगे पंख, पर्यटन विकास की भरपूर सम्भावनाएं

Bisalpur Dam : अजमेर के संभागीय आयुक्त महावीर प्रसाद शर्मा ने सोमवार सुबह बीसलपुर बांध का निरीक्षण किया। इस दौरान शर्मा ने मोटर बोट से जलभराव के बीच बने टापू पर पहुंचकर जायजा लिया।
less than 1 minute read
Feb 06, 2024
water-level-in-bisalpur-dam.jpg
Water level in Bisalpur dam decreases

Bisalpur Dam : अजमेर के संभागीय आयुक्त महावीर प्रसाद शर्मा ने सोमवार सुबह बीसलपुर बांध का निरीक्षण किया। इस दौरान शर्मा ने मोटर बोट से जलभराव के बीच बने टापू पर पहुंचकर जायजा लिया। जहां शर्मा ने पर्यटन विकास की भरपूर संम्भावनाएं जताई। उन्होंने बांध के वाटर प्वाइंट, नौकायन, बर्ड वॉचिंग जैसी संभावनाओं की ओर इशारा किया।

इसी प्रकार बीसलपुर बांध के निरीक्षण के तहत बांध के जलभराव के बीच बने बीसलपुर -टोंक- उनियारा पेयजल परियोजना के इंटेक पम्प हाउस, जयपुर व अजमेर पेयजल परियोजना के इंटेक का निरीक्षण कर अभियंताओं से जलापूर्ति , प्रति दिन के पानी उठाव आदि की जानकारी ली। बांध में उपलब्ध पेयजल, सिंचाई जल व अन्य जानकारी लेकर परियोजना के सम्बन्ध में परियोजना अभियंताओं से विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। संभागीय आयुक्त ने बांध पर स्थापित प्रदेश के पहले स्काडा सिस्टम की जानकारी लेकरकार्य प्रणाली के बारे में चर्चा की। इस दौरान देवली उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद मीना, तहसीलदार रामकल्याण मीणा, बीसलपुर परियोजना के अधिशाषी अभियंता मनीष बंसल, कनिष्ठ अभियंता कमलेश मीना आदि मौजूद रहे।

Published on:
06 Feb 2024 01:25 pm